रायपुर। रेलवे ने पटना व सिकंदराबाद के बीच एक स्पेशल ट्रेन शुरू करने का निर्णय लिया है। ट्रेन ऑन डिमांड के रूप इस ट्रेन को चलाया जा रहा है। इस ट्रेन को 26 दिसंबर से शुरू किया जाएगा। 26 दिसंबर से 30 जनवरी तक 11 फेरों के लिए इस ट्रेन की सुविधा दी जा रही है। इस ट्रेन के शुरू होने से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन को गोंदिया, दुर्ग, रायपुर व बिलासपुर में भी ठहराव दिया जा रहा है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे प्रशासन के द्वारा एक स्पेशल ट्रेन 03253/ 03254 पटना-सिकंदराबाद-पटना रूट पर चलाया जा रहा है। यह स्पेशल ट्रेन पटना एवं सिकंदराबाद के मध्य 11 फेरो के लिए चलाई जाएगी । यह गाड़ी पटना से प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को ट्रेन नंबर 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन 26 दिसम्बर, 2022 से 30 जनवरी, 2023 तक तथा सिकंदराबाद से प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को ट्रेन नंबर 03254 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन नम्बर के साथ 28 दिसम्बर, 22 से 02 फरवरी, 2023 तक चलेगी । इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआर, 02 सामान्य, 14 स्लीपर, 04 एसी थ्री, 02 एसी-टू श्रेणी सहित कुल 24 कोच रहेंगे । यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है एवं केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी ।
यह है इस गाड़ी की विस्तृत समय-सारणी





