ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डीजीपी ने बस्तर में ली हाईलेवल मीटिंग : नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा, नक्सलियों को बैकफुट लाने इस अभियान पर जोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

डीजीपी ने बस्तर में ली हाईलेवल मीटिंग : नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा, नक्सलियों को बैकफुट लाने इस अभियान पर जोर

By Mohan Rao
Published: December 23, 2022
Share
बस्तर में आईजी ने ली हाईलेवल मीटिंग
SHARE

जगदलपुर। बस्तर रेंज अंतर्गत जिला मुख्यालय जगदलपुर में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने अफसरों की हाईलेवल मीटिंग ली। इस दौरान नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की गई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद, अतिरिक्त महानिदेशक सीआरपीएफ वितुल कुमार, अतिरिक्त महानिदेशक बीएसएफ अनुराग गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी, सीआरपीएफ महानिरीक्षक साकेत कुमार सिंह, आईटीबीपी महानिरीक्षक संजीव रैना, बीएसएफ महानिरीक्षक इंद्राज सिंह एवं जिला पुलिस बल व सीएपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक में बस्तर रेंज अंतर्गत वर्ष 2022 में हुये नक्सल विरोधी अभियान के संबंध में समीक्षा की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि सर्चिंग अभियान के दौरान हुये 62 पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों के 32 शव बरामद किए गए। इसके अलावा 279 नक्सली गिरफ्तार हुए। इस दौरान 60 नक्सल हथियार व 120 आईईडी आदि जब्त किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति के तहत बस्तर रेंज अंतर्गत पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष आत्मसमर्पण अभियान के तहत् नक्सल विचारधारा को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने हेतु वर्ष 2022 में कुल 408 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया, जिन्हें शासन की पुनर्वास नीति के तहत् आर्थिक सहायता एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की गई है।

बस्तर रेंज अंतर्गत दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्र में माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं क्षेत्र में विकास कार्यों को गति प्रदाय करने के लिए वर्ष 2022 में नवीन सुरक्षा कैम्प, जिसमें जिला बीजापुर में नम्बी, एटेपाल, पुसनार, जिला सुकमा में पोटकपल्ली, डब्बाकोंटा, एलमागुण्डा, पिड़मेल, कुन्देड़, जिला बस्तर में चांदामेटा, कांटाबांस, जिला दन्तेवाड़ा में हिरोली, कामालूर, जिला कोन्डागांव में कुएंमारी, कुदूर, जिला नारायणपुर में ढोढरीबेड़ा एवं जिला कांकेर में पाढरगांव, अर्रा, चिलपरस कुल 18 नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित किये गये। जो नक्सल संवेदनशील एवं सुदूर अंचल में सुरक्षा के साथ-साथ विकास की अवधारणा के तहत उक्त बेस कैम्प के माध्यम से विकास मूलक गतिविधियों सड़क, पुल-पुलिया एवं अन्य अधोसंरचना के निर्माण हेतु व्यापक सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

उक्त बैठक में पुलिस मुख्यालय रायपुर से उप पुलिस महानिरीक्षक आरएन दास, उप पुलिस महानिरीक्षक केएल ध्रुव, बस्तर रेंज से उप पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव, कांकेर रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, दन्तेवाड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर सदानन्द कुमार, पुलिस अधीक्षक कोन्डागांव दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा सिद्वार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर अंजनेय वार्ष्णेय, केन्द्रीय अर्द्वसैनिक बल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा वर्ष 2023 में नक्सल विरोधी अभियान को और बेहतर तरीके से क्रियान्वयन करने हेतु आपसी समन्वय बनाकर लगातार बेहतर तालमेल बनाने हेतु चर्चा की गई।

एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा मोबाइल पर बात और इंटरनेट इस्तेमाल करना, दरें बढ़ाने की तैयारी में टेलिकॉम कंपनियां
Big Breaking : अफसर बनने से चूके बीएसपी के हजारों हायर ग्रेड कर्मचारी, विवादों में पड़ गई E-0 परीक्षा.. सेल ने किया रद्द
अबूझमाड़ के बच्चों ने क्रैक की कृषि प्रवेश परीक्षा, ज्ञानगुड़ी कोचिंग सेंटर ने फिर रचा इतिहास
Gustakhi Maaf: इसलिए अलग है आस्था और विज्ञान
भरत की इस हरकत से परेशान होकर ईशा ने जड़ दिया था थप्पड़, 10 साल बाद मुकम्मल हुआ इश्क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिलासपुर-नागपुर के बाद अब इस रूट पर दौड़ेगी वंदेभारत एक्सप्रेस : प्रधानमंत्री मोदी देंगे नए साल का तोहफा
Next Article छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बार्डर पर मुठभेड़ : जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर किया, एक घायल नक्सली भी गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?