ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के शिराज की ‘मैकेनिक दादा’ दिखाई गई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई के शिराज की ‘मैकेनिक दादा’ दिखाई गई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में 

By Om Prakash Verma
Published: December 21, 2022
Share
भिलाई के शिराज की 'मैकेनिक दादा' दिखाई गई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में 
भिलाई के शिराज की 'मैकेनिक दादा' दिखाई गई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में 
SHARE

फिल्म को गैर प्रतियोगी वर्ग में मिला सम्मान, मुंबई व पूर्वोत्तर में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय हैं शिराज
भिलाई। पहला पूर्वोत्तर भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2022 का दो दिवसीय आयोजन नागालैंड के दीमापुर में हुआ। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार एवं राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम की स्पांसरशिप के साथ हुए इस आयोजन में इस्पात नगरी भिलाई के पले बढ़े और इन दिनों मुंबई में फिल्म निर्माण में सक्रिय शिराज हेनरी की ज्वाइंट डायरेक्टर के तौर पर प्रमुख भागीदारी रही।

इस आयोजन का मकसद पूर्वोत्तर क्षेत्र को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना था जिससे लोग ज्यादा से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग यहां आकर करें। इस अंतरराष्ट्रीय समारोह में शिराज हेनरी द्वारा निर्देशित हिंदी/नागा फिल्म ‘मैकेनिक दादा’ का प्रदर्शन गैर प्रतियोगी वर्ग में हुआ। साथ ही साथ इसका प्रीमियर भी यहां हुआ। इस दौरान शिराज की इस फिल्म को सराहा गया और विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

आयोजन में डेढ़ सौ से ज्यादा भारतीय व विदेशी फिल्मों का प्रदर्शन हुआ। वहीं स्थानीय स्तर पर मणिपुर असम सिक्किम त्रिपुरा मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के फिल्मकारों ने भी भागीदारी दी। शिराज हेनरी ने बताया कि उनकी इस महत्वाकांक्षी फिल्म ‘मैकेनिक दादा’ की शूटिंग नागालैंड की खुबसूरत लोकेशंस में की गई और फिल्म में तमाम कलाकार भी नागालैंड से ही थे। शिराज ने बताया कि इसके पहले वह अपनी दो फिल्म पूर्वोत्तर भारत में शूट कर चुके हैं। जिसमें ‘लिटिल ब्वॉय’ अरुणाचल प्रदेश में और ‘ते-अमो’ मेघालय एवं आसाम में फिल्माई गई थी।

शिराज ने बताया कि उनकी ‘मैकेनिक दादा’ पूर्वोत्तर भारत की फिल्मों को रिलीज करने खास तौर पर बनाए गए ओटीटी प्लेटफार्म गोल्ड प्ले एनई-8 पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के लेखक हेकिशे सेमा, प्रोड्यूसर रेबेका चंगकीजा, को-प्रोड्यूसर आलिया सेमा, कलाकारों में कार्तिक करण, याना शकलानी, कैथी सुमी व नागालैंड के अन्य शामिल हैं। फिल्म समारोह में इस फिल्म के लेखक हेकिशे सेमा का सम्मान भी किया गया।

शिराज हेनरी ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय समारोह का आयोजन फाइंड स्टूडियोज ने सुषमा प्रोडक्शन के एसोसिएशन से किया था। आयोजन में राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के प्रबंध निदेशक रविंद्र भागकर, सूचना प्रसारण मंत्रालय के अवर सचिव मोहम्मद जाहिद शरीफ,नागालैंड के डीजीपी ओपी शर्मा, पूर्व सांसद सी एपाक जमीर, फेस्टिवल के चेयरमैन मोहन दास, फेस्टिवल समन्वयक साजन वर्मा,लिंडा नेवमाई, सुषमा गुरुंड और जूतिका महंत सहित अन्य प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं।

सीएम शिवराज ने किया एलान, अभी नहीं लगवाऊंगा कोरोना वैक्सीन
300 यूनिट मुफ्त बिजली वादे पर फंसी सपा, शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 13 ट्रैक्टर और 1 हाईवा जब्त
ओमिक्रॉन से दहशत के बीच कर्नाटक में नाइट कर्फ्यू, दिल्ली में भी सख्ती
अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन सेवा दिवस पर जिला अस्पताल में स्थित आश्रय स्थल में बजुर्गों का सम्मान कर किया शॉल वितरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पंडवानी गुरु झाड़ूराम देवांगन की याद में 3 दिन का पंडवानी समारोह 23 से पंडवानी गुरु झाड़ूराम देवांगन की याद में 3 दिन का पंडवानी समारोह 23 से
Next Article CG Crime : हत्या के बाद फेंकी थी दलदल में लाश, आरोपी ने बचने के लिए मुंडवा लिया था सिर… ऐसे पकड़ में आया हत्यारा

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?