रोहतक। जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक युवक को गाय से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसर युवक को गाय से दुष्कर्म करते एक महिला ने रंगे हाथों पकड़ लिया था। यह देख युवक महिला को मारने भी दौड़ा लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हैरान कर देने वाला यह मामता हरियाणा के रोहतक जिले का है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार रात की बताई जा रही है। रोहतक के आर्य नगर की पुरानी ITI ग्राउंड के पास से गुजर रही एक महिला ने देखा कि CIA स्टाफ थाना के सामने एक व्यक्ति गाय के पीछे संदिग्ध अवस्था में खड़ा था। महिला नजदीक पहुंची तो देखकर हैरान रह गई। युवक आपत्तिजनक स्थिति में था और गाय से दुष्कर्म कर रहा था। महिला ने शोर मचाया तो युवक उसे मारने दौड़ा और गिर गया। इस दौरान आसपास कई लोग इखट्ठे हो गए और बदमाश युवक को पकड़ लिया।

इसके बाद मौके से पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के चांदपुर निवासी प्रमोद के रूप में हुई है। इस मामले में युवक के खिलाफ पशु सरंक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
