ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुसमुंडा खदान में मजदूर की तबीयत बिगड़ी, लापरवाह ठेकेदार ने अस्पताल के बजाय भेजा घर, मौत से गुस्साए परिजनों ने किया जमकर हंगामा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhRaipur

कुसमुंडा खदान में मजदूर की तबीयत बिगड़ी, लापरवाह ठेकेदार ने अस्पताल के बजाय भेजा घर, मौत से गुस्साए परिजनों ने किया जमकर हंगामा

By @dmin
Published: December 19, 2022
Share
कुसमुंडा खदान में मजदूर की तबीयत बिगड़ी, लापरवाह ठेकेदार ने अस्पताल के बजाय भेजा घर, मौत से गुस्साए परिजनों ने किया जमकर हंगामा
कुसमुंडा खदान में मजदूर की तबीयत बिगड़ी, लापरवाह ठेकेदार ने अस्पताल के बजाय भेजा घर, मौत से गुस्साए परिजनों ने किया जमकर हंगामा
SHARE

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा के कुसमुंडा खदान में ड्यूटी के दौरान एक ठेका मजदूर की तबीयत बिगड़ गई। लापरवाह ठेकेदार ने उसे अस्पताल पहुंचाने की बजाय घर भेज दिया। तबीयत ज्यादा बिगडऩे पर ठेका श्रमिक की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर रविवार को शव रखकर जमकर नारेबाजी की। नाराज ग्रामीणों ने मजदूर के शव को कुसमुंडा के सतर्कता चौक पर रखकर कोयला परिवहन ठप कर दिया। एसईसीएल और ठेका कंपनी के प्रति आक्रोश दिखाते हुए नौकरी और मुआवजे की मांग की।

हुआ जमकर हंगामा, की नौकरी देने की मांग
मृतक के परिजनों ने ठेका कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मृतक के परिवार को नौकरी व मुआवजा देने की मांग को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया। इससे कोयला परिवहन पूरे दिन ठप रहा। उरगा के पास भिलाई खुर्द में रहने वाले लल्लूराम पटेल उम्र 42 वर्ष कुसमुंडा खदान में ठेका कंपनी नारायणी में काम करते थे। शनिवार सुबह पांच बजे घर से ड्यूटी गए थे। इसके थोड़ी देर बाद लल्लूराम की तबीयत बिगड़ गई। कंपनी ने लल्लूराम को अस्पताल पहुंचाने के बजाए अपने तीन कर्मचारियों की मदद से घर पहुंचा दिया। तब तक लल्लूराम की स्थिति नाजुक हो गई थी। आनन फानन में परिवार के सदस्य लल्लूराम को लेकर कोरबा के निजी अस्पताल पहुंचे। परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

थाने पहुंचे परिजन
मृतक मजदूर ठेका कंपनी नारायणी के टायर सेक्शन में सुपरवाइजर था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और ग्रामीण शव को लेकर कुसमुंडा थाना पहुंच गए। परिवार के सदस्यों ने ठेका कंपनी नारायणी पर लापरवाही का आरोप लगाया। कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग कुसमुंडा पुलिस से की। पुलिस ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। नाराज ग्रामीण शव को लेकर कुसमुंडा के सतर्कता चौक पर पहुंचे। शव को सड़क पर रख धरना पर बैठ गए। इससे खदान से होने वाला कोयला परिवहन बंद हो गया।

अधिकारी ने लताड़ा
प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही एसईसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ठेका कंपनी नारायणी के अधिकारी नहीं पहुंचे। नाराज लोगों ने ठेका कंपनी और एसईसीएल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतक के परिवार को नौकरी और मुआवजा को लेकर हंगामा किया। काफी इंतजार के बाद भी नारायणी कंपनी के अधिकारी मौके पर नहीं तो कुसमुंडा के महाप्रबंधक संजय मिश्रा नाराज हो गए। उन्होंने फोन पर ठेका कंपनी के अधिकारियों को लताड़ा। सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। तब ठेका कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों से प्रबंधन और ठेका कंपनी के अधिकारियों की बातचीत हुई। करीब तीन घंटे की कोशिश के बाद प्रबंधन की ओर से मृतक के परिजन को तीन लाख 50 हजार रुपए मुआवजा देने का वादा किया गया।

भाजपा के पूर्व मंत्री और संगठन के नेता आपस में भिड़े, हुआ अभद्र भाषा का प्रयोग
छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में वानिकी कार्यों से राजस्व वृद्धि : वनांचल के लोगों मिल रहा स्थाई रोजगार
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने पहुंचे विदेशी कलाकार, संस्कृति मंत्री भगत ने किया स्वागत
SAIL चेयरपर्सन सोमा मंडल तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची भिलाई, BSP में कामकाज की करेंगी समीक्षा, इस मंदिर को लेंगी गोद
accident in Durg : निगम की कचरा गाड़ी ने स्कूटी सवारों को कुचला, युवक-युवती की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रुआबांधा के झोपड़ी में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू
Next Article तीन महीने के मासूम को लेकर विधानसभा पहुंचीं विधायक, बोलीं- मतदाताओं के सवालों के जवाब लेने आई हूं तीन महीने के मासूम को लेकर विधानसभा पहुंचीं विधायक, बोलीं- मतदाताओं के सवालों के जवाब लेने आई हूं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?