ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Morning Breaking: पढि़ए देश, दुनिया और छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें सिर्फ केपी न्यूज के साथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhNational

Morning Breaking: पढि़ए देश, दुनिया और छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें सिर्फ केपी न्यूज के साथ

By @dmin
Published: December 17, 2022
Share
SHARE

भिलाई. नमस्कार, श्रीकेपी न्यूज में पढि़ए आज की पांच बड़ी खबरें, देश, दुनिया और छत्तीसगढ़ से संबंधित इस प्रकार हैं…

  1. आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले में शुक्रवार शाम तेलुगु देसम पार्टी टीडीपी और वायएसआर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई है। मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को हटाया। यह घटना जिले के माचेरला इलाके में हुई है। फिलहाल यहां धारा 144 लगा दी गई है। दरअसल, यहां के माचेरला गांव में वायएसआरसीपी सरकार के खिलाफ टीडीपी कार्यकर्ता रैली करने जा रहे थे। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ गए और पत्थरबाजी करने लगे। इसमें दोनों तरफ के लोगों को चोटें आईं। हिंसक झड़प में कई घरों और गाडिय़ों में आग लगा दी गई। अब दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा रही हैं।
  2. पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के पीएम मोदी पर दिए बयान को लेकर आज भाजपा देशभर में प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया था। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा था कि बिलावल को पाकिस्तान का पप्पू कहा जाता है। बिलावल भुट्टो ने गुरुवार को कहा था कि ओसामा बिन लादेन तो मर गया, लेकिन गुजरात का कसाई अभी जिंदा है और वह भारत का प्रधानमंत्री है।
  3. पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य बिहार में 12 दिसंबर को छपरा जिले में जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या 67 पहुंच गई है। इधर बिहार के सीएम नीतिश कुमार ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने से इनकार कर दिया है।
  4. गुजरात में शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान पर बैन लगाने की मांग की जा रही है। ये बवाल अब छत्तीसगढ़ पहुंच गया है। यहां शिवसेना ने इस फिल्म के गाने और दीपिका पादुकोण के पहने कपड़ों पर आपत्ति जताई है। चेतावनी भरे लहजे में शिवसेना छत्तीसगढ़ ने एक लेटर जारी किया है, बात न माने जाने पर खुद कार्रवाई करने की बात कही गई है।
  5. भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का चौथा दिन है और पहले सेशन का खेल जारी है। 513 रन का टारगेट चेज करते हुए बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में बगैर नुकसान के 71 रन बना लिए हैं। जाकिर हसन और नजमुल हसन शान्तो क्रीज पर हैं।
अच्छी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में खुलेगा प्रदेश का 11 वां मेडिकल कॉलेज, CM की घोषणा सुन लोगों के खिले चेहरे
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप, चंद घंटों में पकड़ाए 6 बदमाश
सीएम बघेल ने कहा- अदाणी को दिए खदान को निरस्त करें केंद्र सरकार, कैंसिल हो एचएससीएल और एनएमडीसी के एमओयू
आरोप नहीं आलोचना पसंद है मुझे, कभी-कभी तो आलोचकों को बहुत मिस करता हूं-पीएम मोदी
आयुक्त ने दिया अल्टीमेटम: 24 घंटे के भीतर कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया तो लाभांश राशि होगा राजसात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Durg Breaking : डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, बारातियों पर चले चाकू व तलवार… 7 घायल
Next Article दर्दनाक हादसा : आधी रात घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जले  

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?