ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीन हजार सदस्यों का हुआ भिलाई चेंबर, उपलब्धि को सेलीब्रेट करने 19 दिसंबर को मनाएंगे गौरव दिवस
Share
Notification Show More
Latest News
अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस
October 30, 2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख 59 हजार 707 किसानों के खातों में पहुंची राशि
October 30, 2026
खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को उन्नत सरसों बीज का वितरण
धान अवशेष प्रबंधन, मल्चर के उपयोग और रबी में दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती को दिया बढ़ावा
October 30, 2026
स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत में मिली ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत
October 30, 2026
एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
October 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

तीन हजार सदस्यों का हुआ भिलाई चेंबर, उपलब्धि को सेलीब्रेट करने 19 दिसंबर को मनाएंगे गौरव दिवस

By Mohan Rao Published December 16, 2022
Share
भिलाई चेंबर मनाएगा गौरव दिवस
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री, भिलाई इकाई आगामी 19 दिसंबर को “चेम्बर गौरव दिवस” मनाने जा रहा है। भिलाई इकाई के 3 हजार सदस्य पूरे होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें 19 दिसंबर को उत्सव भवन, सुंदर नगर में पूरे दिन भिलाई इकाई की विभिन्न शाखाओं के सदस्यों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी उपस्थित रहेंगे। वहीं विभिन्न वक्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों से जुड़ी बारिकीयों की जानकारी व्यापारी एवं उद्योगपतियों को दी जायेगी।

प्रदेश चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गौरव का विषय है कि भिलाई चेम्बर परिवार अब 3 हजार सदस्यों का हो गया है, इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में चेम्बर द्वारा उत्सव व्यापारियों का – चेम्बर गौरव दिवस 19 दिसंबर को मनाया जा रहा है। जिसमें सुबह 10 बजे से लेकर शाम 10 बजे तक भिलाई चेम्बर के विभिन्न इकाइयों के अंतर्गत व्यापारी बंधुओं के लिए विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कार्यशाला का आय़ोजन किया जा रहा है। जिसमें महिला शाखा, युवा शाखा, उद्योग शाखा एवं मुख्य शाखा द्वारा उपयोगी कार्यशालाएं आयोजित की जायेंगी जिसका लाभ व्यापारी साथी उठा सकेंगे।

भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस क्रम में चेम्बर पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा विभिन्न बाजारों के व्यापारियों को निमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न कार्यशालाओं के लिए सभी शाखाओं के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी हैं। सर्वप्रथम भिलाई चेम्बर द्वारा स्टाफ ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिष्ठानों में कार्यरत स्टाफ को कार्यस्थल पर किस तरह व्यवहार करने सहित व्यक्तित्व विकास से संबंधी टिप्स दिये जायेंगे।

जीएसटी एवं GeM पर कार्यशाला
उद्योग चेम्बर अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्योगपतियों को आज के दौर में जीएसटी एवं GeM पोर्टल संबंधी दिक्कतें आज भी हो रही हैं। जिसके निराकरण केप्रयास के क्रम में भिलाई उद्योग चेम्बर द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सीए श्रीचंद लेखवानी द्वारा जीएसटी से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करेंगे। कार्यक्रम में डीआईसी के प्रबंधक तुषार त्रिपाठी फ्री होल्ड संबंधी जानकारी देंगे। वहीं लघु उद्योग भारती से संजय चौबे, अश्विन गर्ग भी सदस्यों को संबोधित करेंगे।

महिला शक्ति को मिलेगी उड़ान
भिलाई महिला चेम्बर अध्यक्ष सरोजिनी पाणिग्रही ने जानकारी देते हुए बताया कि चेम्बर सदैव ही महिला उद्यमियों के उत्थान के प्रति कार्य कर रहा है। इसी क्रम में व्यापार व उद्योग की महिलाओं की सहभागिता विषय पर सेमीनार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला चेम्बर संरक्षक श्रीमती दीपा मध्यानी उपस्थित रहेंगी।

व्यापार प्रेरक कार्यशाला का होगा आयोजन
भिलाई चेम्बर द्वारा बदलते परिवेश में व्यापार किस प्रकार किया जाये, इस पर भी व्यापारी सदस्यों को विशेषज्ञ वक्ता द्वारा टिप्स दिये जायेंगे। मौजूदा दौर में तकनीक के साथ व्यापार को लेकर अंतर्राष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. भूपेंद्र सिंह राठौर द्वारा संध्या 06 बजे से  विभिन्न बिंदुओं पर टिप्स दिये जायेंगे।

चेम्बर रत्न व चेम्बर गौरव का होगा सम्मान
भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि एक दिवसीय कार्यक्रम का समापन संध्या सम्मान समारोह के साथ किया जायेगा। जिसमें प्रदेश चेम्बर अध्यक्ष अमर पारवानी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। इस दौरान भिलाई चेम्बर द्वारा चेम्बर रत्न, चेम्बर गौरव व चेम्बर मित्रों का सम्मान किया जायेगा।

You Might Also Like

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख 59 हजार 707 किसानों के खातों में पहुंची राशि

धान अवशेष प्रबंधन, मल्चर के उपयोग और रबी में दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती को दिया बढ़ावा

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत

एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण

Mohan Rao December 16, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आरक्षण पर राज्यपाल के स्टैंड पर भड़के सीएम बघेल, कहा- क्या विधानसभा से बड़े हो गए विभाग
Next Article इस जिले में कलेक्टर ने दो कृषि विस्तार अधिकारियों को किया निलंबित, गोबर खरीदी और वर्मी कंपोस्ट बनवाने में लापरवाही पड़ी भारी इस जिले में कलेक्टर ने दो कृषि विस्तार अधिकारियों को किया निलंबित, गोबर खरीदी और वर्मी कंपोस्ट बनवाने में लापरवाही पड़ी भारी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?