ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य योजना आयोग में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के सौंदर्यीकरण पर कार्यशाला का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य योजना आयोग में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के सौंदर्यीकरण पर कार्यशाला का आयोजन

By Om Prakash Verma
Published: December 14, 2022
Share
राज्य योजना आयोग में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के सौंदर्यीकरण पर कार्यशाला का आयोजन
राज्य योजना आयोग में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के सौंदर्यीकरण पर कार्यशाला का आयोजन
SHARE

राज्य शासन द्वारा गठित बोर्डों के अध्यक्ष व प्रतिनिधी कार्यशाला में हुए शामिल
गौठानों में चल रहे कार्यों एवं नई तकनीक के इस्तेमाल को लेकर हुई चर्चा
आजीविका गुड़ी में होंगे सभी वर्गों के व्यवसाय
रायपुर। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में प्रदेश में निर्मित गौठान अहम योगदान निभा रहे हैं। इसे और बेहतर करने तथा ग्रामीण व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना की जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्कों की शुरूआत की है। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क को ग्रामीण आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से कैसे सशक्त बनाएं एवं कैसे ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण इसका लाभ ले सकें इसके लिए नया रायपुर स्थित राज्य योजना आयोग कार्यालय में आज एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में राज्य शासन द्वारा गठित विभिन्न बोर्डों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था।

रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में आजीविका गुड़ी के माध्यम से सभी वर्गों के व्यवसायों को स्थान मिलेगा। इस हेतु रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के सौंदर्यीकरण के संबंध में राज्य शासन द्वारा गठित विभिन्न बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों के लिए ये कार्यशाला विशेष रूप से आयोजित की गई। इस कार्यशाला को मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। प्रदीप शर्मा ने बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों को गौठानों में स्थित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें गौठानों के संचालन को लेकर संबोधित किया। इसके साथ ही शर्मा ने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में आगे की कार्ययोजना को लेकर भी जानकारी दी और विभिन्न बोर्ड के अध्यक्ष व प्रतिनिधियों से वर्तमान कार्यों एवं नई तकनीक को लेकर चर्चा की।

गौरतलब है कि गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का स्वरूप दिया जा रहा है जिससे ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश आर्थिक सशक्तिकरण की तरफ अग्रसर होगा। कार्यशाला में विभिन्न बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों के साथ आजीविका मिशन के संचालक, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के नोडल अधिकारी एवं ग्रामोद्योग विभाग के संचालक उपस्थित थे।

तेंदूपत्ता संग्रहण 500 करोड़ रूपए से पार, संग्राहकों में बिखरी खुशियां अपार
ससुराल में रहकर कर रहा था गांजा का अवैध कारोबार, ओडिशा से करता था तस्करी… ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त में
एलबम स्टार गौरव का न्यू ईयर धमाका, एक जनवरी को रिलीज होगा, होगेंव दीवाना
ऑन लाईन आर्डर कर धारदार चाकू मंगाने वालों के खिलाफ अभियान: 300 चाकू बरामद…. लिस्ट में कई पुराने बदमाश
आईएएस अफसरों के बाद बदले गए 14 डिप्टी कलेक्टर: जाने किसे कहां भेजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्या किंग खान करेंगे फिल्म पठान का ग्रैंड प्रमोशन? फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में हो सकते हैं शामिल
Next Article पत्नी के शराब पीने से नाराज पति ने कर दी ऐसी बेरहमी, सुबह खून से लथपथ मिली लाश, अब दस साल गुजारेगा जेल में पत्नी के शराब पीने से नाराज पति ने कर दी ऐसी बेरहमी, सुबह खून से लथपथ मिली लाश, अब दस साल गुजारेगा जेल में
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?