ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस की रेंज स्तरीय मानव अधिकार वाद विवाद स्पर्धा, 7 जिलों के पुलिस के जवान हुए शामिल।
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर
September 29, 2026
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला
September 29, 2026
शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी तेजी, केंद्र सरकार देगी विशेष तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन
स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग पुलिस की रेंज स्तरीय मानव अधिकार वाद विवाद स्पर्धा, 7 जिलों के पुलिस के जवान हुए शामिल।

By Mohan Rao Published December 13, 2022
Share
दुर्ग पुलिस की वाद विवाद प्रतियोगिता
SHARE

भिलाई। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग आनंद छाबड़ा के मार्गदर्शन में मंगलवार को मानव अधिकार एवं मानव अधिकार के प्रति जागरूकता लाने के लिए पुलिस बल के जवानों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 में आयोजित किया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता में दुर्ग से आरक्षक गीतेश्वर निर्मलकर प्रथम, कबीरधाम से प्रधान आरक्षक वसीम रजा कुरैशी द्वितीय, बेमेतरा से सहायक उपनिरीक्षक अरविंद शर्मा तृतीय रहे।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव के द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को मानव अधिकारों के संरक्षण के संबंध में किए गए प्रयासों की जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में अतिथियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रभात कुमार झा, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल अशोक रखेजा, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग वैभव बैंकर, उप पुलिस अधीक्षक अपराध नसर सिद्धकी उपस्थित हुए। 

दुर्ग रेंज में जिला दुर्ग, जिला बालोद, जिला बेमेतरा, जिला राजनांदगांव, जिला मानपुर मोहला, जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई, जिला कबीरधाम के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अधिकारी-कर्मचारियों ने मानव अधिकार की जागरूकता को लेकर अपने विचार और मत रखें। इसके साथ ही विपक्ष वक्ताओं द्वारा पूर्व में हुए विभिन्न घटनाओं तथा वर्तमान परिपेक्ष्य रूस यूक्रेन युद्ध की स्थिति तथा विभिन्न वर्तमान आतंकी-नक्सली घटनाएं तथा अन्य आंतरिक सुरक्षा संबंधी घटनाओं के साथ देश तथा राज्य की बड़ी घटना जिसमें पुलिस के विरुद्ध मानव अधिकार के हनन करने के मामलों के प्रकाश में आने के उदाहरणों के साथ अपनी प्रस्तुति दी। इसके साथ ही प्रतिभागियों ने सर्वे भवंतु सुखिनः एवं मानव अधिकार के लिए मानव जैसा व्यवहार करने के साथ ही अपनी बातों को रखा।

प्रतियोगिता में मुख्य भूमिका निभा रहे निर्णायक मंडल पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक श्री राकेश जोशी , बीएसपी के आईआर डिपार्टमेंट के महाप्रबंधक श्री जे.एन. ठाकुर के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों के तर्कपूर्ण वाद एवं विवाद को सूक्ष्मता से अध्ययन कर निर्णय दिया गया। जिसमें प्रथम स्थान में जिला दुर्ग ने मारी बाजी, जिला दुर्ग से आरक्षक गीतेश्वर निर्मलकर प्रथम, जिला कबीरधाम से प्रधान आरक्षक वसीम रजा कुरैशी द्वितीय, जिला बेमेतरा से सहायक उपनिरीक्षक अरविंद शर्मा तृतीय रहे।

उपरोक्त प्रतियोगिता में मंच का संचालन वरिष्ठ शीघ्र लेखक डॉक्टर सुजाता दास के द्वारा किया गया एवं रेंज स्तरीय प्रतियोगिता का संपूर्ण व्यवस्था रक्षित निरीक्षक दुर्ग रमेश कुमार चंद्रा एवं सूबेदार तृप्ति सिंह एवं संचार कार्य इकाई की जिम्मेदारी आरक्षक प्रशांत शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

Mohan Rao December 13, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Durg Breaking : सरकारी स्कूल में चोरी, एलईडी टीवी सहित कंप्यूटर व होम थिएटर तक उड़ा ले गए बदमाश
Next Article छत्तीसगढ़ महिला आयोग अध्यक्ष 'कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम एवं निवारण' विषय पर कार्यशाला का आयोजन छत्तीसगढ़ महिला आयोग अध्यक्ष ‘कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम एवं निवारण’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?