दुर्ग। भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने आगामी कार्यक्रमों के लिए प्रभारी व सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिला व मंडल में नियुक्त यह प्रभारी व सह प्रभारी आगामी दिनों में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभालेंगे। एक तो दुर्ग लोकसभा क्षेत्र का प्रवास व दूसरा आगामी 20 जनवरी 2023 को मोर आवास मोर अधिकार के मुद्दे पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन होना है। इनकी नियुक्ति उक्त दोनों कार्यक्रमों के लिए की गई है

जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने बताया कि उक्त दोनों कार्यक्रमों की तैयारियों एवं मॉनिटरिंग हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा जिला स्तर पर एवं मंडल स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। उक्त दोनों कार्यक्रमों के लिए सुनिश्चित मंडल प्रभारी एवं सहप्रभारी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल के संगठन प्रभारियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने उक्त दोनों कार्यक्रमों के लिए जिला प्रभारी के रूप में जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर एवं सहप्रभारी के रूप में जिला महामंत्री नटवर ताम्रकार, जिला मंत्री मनोज मिश्रा तथा सोशल मीडिया प्रभारी राजा महोबिया को उत्तरदायित्व सौंपा है।
यह बने मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी
- गंजपारा सदर मंडल – डॉ. सुनील साहू, अशोक बाफना।
- चण्डी शीतला मंडल – रोहित राजपूत, अश्वनी टंडन।
- कसारीडीह बोरसी मंडल – मनोज अग्रवाल, संतोष कोसरे।
- सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल – विनायक ताम्रकार, अजय उमरे।
- अंजोरा मंडल – शिव चन्द्राकर, रजा खोखर।
- उतई मंडल – अनुप गटागट, मुकेश बेलचंदन।
- जेवरा सिरसा मंडल – संजय सिंह, के.के. खेलवार।
- उत्तर पाटन मंडल – अजय तिवारी, धनराज साहू।
- दक्षिण पाटन मंडल- गजेन्द्र यादव, विनायक नातू।
- मध्य पाटन मंडल – कांतीलाल बोथरा, मनोज शर्मा।
- अहिवारा मंडल – राजेश ताम्रकार, दिलीप साहू दुर्ग।
- बोरी लिटिया मंडल – चैनसुख भटटड़, अनुज साहू।
- धमधा मंडल – देवेन्द्र सिंह चन्देल, काशीनाथ शर्मा




