ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, विधायक तक पहुंची शिकायत, जाने क्या है मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, विधायक तक पहुंची शिकायत, जाने क्या है मामला

By Om Prakash Verma
Published: December 11, 2022
Share
निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, विधायक तक पहुंची शिकायत, जाने क्या है मामला
निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, विधायक तक पहुंची शिकायत, जाने क्या है मामला
SHARE

दुर्ग। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से ही विधायक अरुण वोरा के लगातार प्रयासों से शहर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रु की राशि शासन द्वारा स्वीकृत की गई। शहरी क्षेत्र में चल रहे बड़े विकास कार्यों के अतिरिक्त नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्डों के आंतरिक विकास के लिए भी अधोसंरचना मद के अंतर्गत 7 करोड़ एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुरूप प्रत्येक वार्ड में 8 लाख के आधार पर 4.6 करोड़ के कार्य हेतु निगम द्वारा निविदा की गई है किंतु प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी ज्यादातर कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हो सके हैं। अधिकारियों की उदासीनता एवं ठेका एजेंसी की ढिलाई की शिकायत विधायक अरुण वोरा तक पहुंची है।

गौरतलब है कि अक्टूबर महीने में विधायक वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने लगभग सभी 60 वार्डों में 7 करोड़ के कार्यों के लिए मैराथन भूमिपूजन किया था ठेकेदारों को कार्यादेश भी जारी कर दिया गया किन्तु लगातार मॉनिटरिंग के आभाव में अब तक कार्य प्रारंभ नहीं हुए हैं। विभिन्न वार्ड के लोगों की लगातार शिकायत मिलने पर वोरा ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि शासन द्वारा राशि मिलने के बाद भी समय पर जनहित के कार्य निष्पादित नहीं करवाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

अधिकारी धरातल पर उतरकर वार्डों में पहुँचे आम जन को सरकार की घोषणाओं का समय पर लाभ दिलाएं एवं सड़क, नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं में कहीं कोई ढिलाई ना बरतें। उन्होंने इस आशय से कलेक्टर से हस्तक्षेप कर कड़े विभागीय निर्देश जारी करने को कहा है। वोरा ने कहा कि शासन द्वारा लगातार राशि जारी करवाई जा रही है किंतु निश्चित प्रक्रिया को पूर्ण करने में निगम अधिकारियों को और अधिक इच्छाशक्ति दिखाने एवं जमीनी स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है।

जनता ढीले ढाले कार्यप्रणाली से आक्रोशित है जहां जहां भी भूमिपूजन किया गया है एवं निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है तत्काल कार्य प्रारंभ करवाया जाए। मुख्यमंत्री द्वारा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम की भी घोषणा की गई है जिसके लिए अब तक कार्यवाही आगे नहीं बढ़ी है। उन्होंने कलेक्टर से नगर निगम की विभागीय समीक्षा करने आग्रह किया ।

बुजुर्ग दंपति की घर के अंदर मिली लाश, बदबू उठी तो ग्रामीणों ने बुलाई पुलिस… जानिए क्या है मामला
किसानों की आय में वृद्धि के लिए एक हजार 36 करोड़ रुपए की चिराग परियोजना को विश्व बैंक ने दी स्वीकृति…. बस्तर संभाग के सात जिलों के 13 विकासखण्ड होंगे लाभान्वित
बेवजह होती रहती है घबराहट? यह हो सकती है आपके डर की वजह
विकास कार्यों में लेटलतीफी पर महापौर ने जताई नाराजगी, ली अधिकारियों की बैठक
एक जुलाई से स्कूल खोले जाने के खिलाफ एनएसयुआई ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन: इन बातों पर रखी अपनी बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Durg Breaking : यूपी के लखीमपुरी से दुर्ग पहुंचकर की थी चोरी, जेवर बेचने के चक्कर में धराए चोर
Next Article Bhilai Big Breking: भिलाई निगम के नेता प्रतिपक्ष चयन पर सवाल, बहुमत को अनदेखा कर संगठन ने की मनमानी भाजपा ने दुर्ग जिला व मंडल में की प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति, आने वाले आंदोलनों की संभालेंगे जिम्मेदारी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?