ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्या है रेट्रो वॉकिंग? जानिए इससे कौन से 5 बड़े फायदे मिलते हैं…
Share
Notification Show More
Latest News
पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड
September 29, 2026
सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
September 29, 2026
बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

क्या है रेट्रो वॉकिंग? जानिए इससे कौन से 5 बड़े फायदे मिलते हैं…

By Sonu Sahu Published December 9, 2022
Share
SHARE

रेट्रो वॉकिंग का मतलब पीछे की ओर यानी उल्टा चलना है और इसे रिवर्स वॉकिंग भी कहते हैं। नॉर्मल वॉकिंग की तुलना में यह स्वास्थ्य के लिए कहीं ज्यादा लाभदायक है। रेट्रो वॉकिंग हमारे दिल, दिमाग और मेटाबॉलिज्म के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। इससे दिल ज्यादा तेजी से पंप करता है और शरीर के अंगों में खून और ऑक्सीजन की सप्लाई तेज होती है। आइए आज हम आपको रेट्रो वॉकिंग से मिलने वाले पांच फायदे बताते हैं।

Contents
कॉर्डिनेशन में करती है सुधारघुटनों पर पड़ेगा कम दबावज्यादा कैलोरी होती है बर्नकार्डियोरेस्पिरेटरी फिटनेस में करती है सुधारपैरों को रखती है मजबूत

कॉर्डिनेशन में करती है सुधार

रेट्रो वॉकिंग के लिए आपको अपनी सामान्य गति के विरुद्ध जाने की आवश्यकता होती है, यानी इस वॉकिंग में आपको अपने शरीर के बेहतर कॉर्डिनेशन की आवश्यकता होगी। रेट्रो वॉकिंग करने पर आपका दिमाग आपका बेहतर मार्गदर्शन करने पर केंद्रित रहता है। इससे आपके दिमाग और शरीर के कॉर्डिनेशन में सुधार होता है और आपको अपने अंगों और शरीर की स्थिति की बेहतर समझ रखने में मदद मिलती है।

घुटनों पर पड़ेगा कम दबाव

जिन रोगियों के घुटनों में ऑस्टियोआर्थराइटिस है, उनके लिए रेट्रो वॉकिंग बेहद फायदेमंद हो सकती है। इससे उनके घुटनों का दर्द कम होगा और पैरों की ताकत में सुधार होगा। रेट्रो वॉकिंग काफी समय से घुटने में हो रहे दर्द को भी कम करता है। जब आप पीछे की ओर चलते हैं तो आपके क्वाड्रिसेप्स की गतिविधि कम हो जाती है। इसकी वजह से घुटने के जोड़ पर कम दबाव पड़ता है, जिससे दर्द की तीव्रता कम होती है।

ज्यादा कैलोरी होती है बर्न

नॉर्मल वॉकिंग की तुलना में रेट्रो वॉकिंग करने से प्रति मिनट 40 प्रतिशत से ज्यादा कैलोरी बर्न होती हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, उल्टा चलने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और आप कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न कर पाते हैं। अगर आप अपना वजन जल्दी कम करना चाहते हैं तो आपको रोजाना सुबह के समय नॉर्मल वॉकिंग या जॉगिंग की जगह रेट्रो वॉकिंग शुरू कर देनी चाहिए। यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद रहेगी।

कार्डियोरेस्पिरेटरी फिटनेस में करती है सुधार

डॉक्टरों का मानना है कि किसी भी तरह की वॉकिंग हमारे हृदय और फेफड़ों के लिए बेहतर होती है, लेकिन रेट्रो वॉकिंग या उल्टा चलने से हमारा दिल तेजी से पंप करता है। इसका मतलब है कि आपको कार्डियो फिक्स मिलता है, मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और कम समय में अधिक कैलोरी बर्न होती है। इससे दिल और सांस संबंधी बीमारी नहीं होतीं। रेट्रो वॉकिंग करने से युवा महिलाओं की शरीर की संरचना में भी अच्छे बदलाव होते हैं।

पैरों को रखती है मजबूत

रेट्रो वॉकिंग आपके कम सक्रिय पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करने के सबसे प्रभावी प्राकृतिक तरीकों में से एक है। जब आप पीछे की ओर चलते हैं तो यह आपके क्वाड्रिसेप्स के विपरीत आपके हैमस्ट्रिंग को फ्लेक्स करती है और मांसपेशियों को मजबूत करती है। यह काफ मसल, ग्लूट्स और क्वाड्रीसेप्स पर ज्यादा असर डालता है। ऐसा कहा जाता है कि रेट्रो वॉकिंग के 100 स्टेप्स नॉर्मल वॉकिंग के 1,000 स्टेप्स के बराबर हैं।

You Might Also Like

पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड

सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर

मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन

Sonu Sahu December 9, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सलाम वेंकी से कैट तक, इस वीकेंड रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 56 # 09 December 2022

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?