ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सलाम वेंकी से कैट तक, इस वीकेंड रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

सलाम वेंकी से कैट तक, इस वीकेंड रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज

By Sonu Sahu
Published: December 9, 2022
Share
SHARE

फिल्में देखने की बात हो तो हर कोई वीकेंड का इंतजार करता है। वीकेंड आ चुका है और दर्शकों के लिए एक बार फिर से पर्दे पर नया कंटेंट आने तो तैयार है। दिलचस्प बात यह है कि इस हफ्ते आने वाली फिल्मों में ज्यादातर क्राइम ड्रामा हैं। बात ह्रञ्जञ्ज की हो चाहे सिनेमाघरों की, इस वीकेंड दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलने वाला हैं। ये हैं इस हफ्ते सिनेमाघरों और ओटीटी पर रिलीज हो रहीं हिंदी फिल्में और वेब सीरीज।

सलाम वेंकी:- काजोल की फिल्म ‘सलाम वेंकी 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जो एक मां-बेटे पर आधारित है। इसमें काजोल ने सुजाता की भूमिका निभाई है, जबकि विशाल जेठवा उनके बेटे वेंकी के किरदार में हैं। वेंकी को एक जानलेवा बीमारी है। इसकी कहानी कभी प्रेरित करती है, तो कभी भावुक कर देती है। फिल्म के ट्रेलर में आमिर खान की झलक भी देखने को मिली थी।

मारीच:-9 दिसंबर को ही पर्दे पर तुषार कपूर की ‘मारीच भी रिलीज हो रही है। यह एक क्राइम ड्रामा फिल्म है जिसमें तुषार एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में तुषार के साथ अभिनेत्री अनीता हसनंदानी और नसीरुद्दीन शाह भी नजर आएंगे। फिल्म का प्रोडक्शन तुषार कपूर की प्रोडक्शन कंपनी तुषार एंटरटेनमेंट हाउस ने किया है। इसके पहले इस कंपनी ने अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी बनाई थी। इससे पहले तुषार 2017 ‘गोलमाल 4 में नजर आए थे।

वध:- मारीच के अलावा एक और क्राइम थ्रिलर फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में आ रही है, ‘वध। इस फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता मुख्य किरदार में हैं। एक तरफ दोनों के चेहरे पर मासूमियत कूट-कूटकर भरी है तो दूसरी तरफ उन्हें मजबूरन एक ऐसा अपराध करना पड़ा है, जिसकी वे खुद भी कल्पना नहीं कर सकते। सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले फिल्म को क्रिटिक्स की खूब तारीफ मिल रही है।

ब्लर:-क्रइम थ्रिलर फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए ओटीटी पर ‘ब्लर आ रही है। इस फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में वह डबल रोल में नजर आएंगी। यह तापसी की प्रोडक्शन कंपनी ‘आउटसाइडर्स की पहली फिल्म है। फिल्म 9 दिसंबर को जी5 पर स्ट्रीम होगी। ‘ब्लर 2010 में आई स्पैनिश थ्रिलर फिल्म ‘जूलियाज आइज की हिंदी रीमेक है। इसमें तापसी मशहूर स्पैनिश अभिनेत्री बेलेन रुएदा वाली भूमिका में दिखने वाली हैं।

कैट- नेटफ्लिक्स वेब सीरीज:- रणदीप हुड्डा की वेब सीरीज ‘कैट काफी समय से चर्चा में है। यह सीरीज 9 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी। यह सीरीज पंजाब में फैले ड्रग्स के जाल पर आधारित है जिसमें रणदीप एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म राजनीति और क्राइम के साठ-गांठ को भी दर्शाती है। इस सीरीज का निर्देशन बलविंदर सिंह जानूजा ने किया है। इससे पहले रणदीप 2020 में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘एक्सट्रैक्शन में नजर आए थे।

फाड़ू:- फाडू एक रोमांस ड्रामा है जिसमें पवैल गुलाटी और सैयामी खेर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह सीरीज 9 दिसंबर से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी। सीरीज में पवैल का किरदार अपने आर्थिक महत्वाकांक्षा और सच्चे प्यार के बीच उलझा हुआ है। यह झुग्गियों में रहने वाले एक नौजवान के ऊंचे सपनों की कहानी है। इस सीरीज का निर्देशन अश्विनी तिवारी ने किया है। वह ‘नील बट्टे सन्नाटा और ‘पंगा जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं।

फॉल:-थ्रिलर सीरीज ‘फॉल 9 दिसंबर को डिज्नी+ हॉटस्टार पर आएगी। हॉटस्टार पर यह सीरीज हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी। यह कनाडाई मिनी सीरीज ‘वर्टिज का रूपांतरण है। यह एक युवा लड़की की कहानी है जो आत्महत्या का प्रयास करती है। अब उसकी याददाश्त जा चुकी है और वह जानने की कोशिश करती है कि उसके साथ हुआ क्या था। इस प्रक्रिया में वह अपने करीबियों के झूठ और फरेब को देखती है।

ओटीटी पर ये भी देखें:- इनके अलावा सामंथा रुथ प्रभु की चर्चित फिल्म ‘यशोदा 9 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी। सिनेमाघरों में फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। चर्चित वेब सीरीज ‘मनी हाइस्ट का कोरियन रूपांतरण ‘मनी हाइस्ट कोरिया का दूसरा सीजन 9 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगा।

Breaking News : भिलाई तीन के रियल एस्टेट कारोबारी का अपहरण, चंगुल से छूटकर पहुंचा थाने… केस दर्ज
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए 1110 नए केस…. 17 मरीजों की गई जान
पूर्व एनसीबी अधिकारी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
Christmas Celebration : आधी रात को हुआ प्रभु यीशु का जन्म, केक काटकर मनाई खुशियां… गिरिजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना
कांग्रेस के घोषणापत्र पर भाजपा ने साधा निशाना, विधायक रिकेश ने कहा- कांग्रेस की नजर लोगों की संपत्ति पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्टाइलिश कलाई वाली घड़ियां हर महिला के पास होनी चाहिए, मिलेगा बेहतरीन लुक
Next Article क्या है रेट्रो वॉकिंग? जानिए इससे कौन से 5 बड़े फायदे मिलते हैं…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?