ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Shocking news : जिस लड़की की हत्या के जुर्म में सात साल से जेल में बंद है शख्स, वह निकली जिंदा… पुलिस भी हैरान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Shocking news : जिस लड़की की हत्या के जुर्म में सात साल से जेल में बंद है शख्स, वह निकली जिंदा… पुलिस भी हैरान

By Mohan Rao
Published: December 6, 2022
Share
पुलिस की गिरफ्त में युवती
SHARE

अलीगढ़ (एजेंसी)। एक लड़की की हत्या के मामले में पिछले 7 साल से एक शख्स सजा काट रहा है जबकि वह लड़की जिंदा है। लड़की जिंदा ही नहीं बल्कि पति व बच्चों के साथ खुश है। एकदम फिल्मी लगने वाली यह कहानी हकीकत है। यह मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का है। हकीकत सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान है।

दरअसल, जिस लड़की की हत्या और अपहरण के जुर्म में जो युवक पिछले 7 साल से जेल में बंद है, वह पुलिस को जिंदा मिली है। पुलिस को पता चला कि लड़की हाथरस गेट क्षेत्र में पति और दो बच्चों के साथ रह रही है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत उस लड़की को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर किया। इधर जेल में बंद युवक की मां ने कोर्ट से अब न्याय की गुहार लगाई है।

एसपी से लगाई थी गुहार
पुलिस को इसकी जानकारी कभी नहीं होती यही जेल में बंद युवक की मां एसपी के पास नहीं पहुंचती। महिला का नाम अनिता है और उसने एसपी से मिलकर बताया कि उसके बेटे विष्णु को लड़की के अपहरण व हत्या के मामले में जेल भेज दिया गया था। वह पिछले 7 सालों से जेल में बंद है। जबकि जिस लड़की के अपहरण व हत्या का आरोप लगा है वह जिंदा है और अपने पति व बच्चों के साथ आराम का जीवन जी रही है। महिला की शिकायत के बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले पर एक्शन लिया और आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया।

यह था मामला
पुलिस ने बताया कि 7 फरवरी 2015 को 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना गोंडा में दर्ज हुई थी। इस मामले में गांव की ही विधवा अनीता के इकलौते बेटे विष्णु पर संदेह जताया गया था। कई महीने तक जांच के बाद लड़की का सुराग नहीं मिला। इसके बाद आगरा में एक लड़की की लाश मिली थी और उसके शरीर पर मिले कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान उसी लापता लड़की के रूप में की गई। इस मामले पुलिस ने विष्णु पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और हत्या कर साक्ष्य मिटाने के आरोप में 25 सितंबर 2015 को चार्जशीट दायर करते हुए जेल भेज दिया।

इसके बाद विष्णु के परिवार वालों ने लापता लड़की की तलाश शुरू कर दी। आखिरकार इनकी तलाश सफल हुई और उस लड़की का पता चल गया जिसकी हत्या के आरोप में उसका बेटा जेल में है। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद लड़की का परिवार समझौते के लिए अनीता पर दबाव बनाने लगा था। हालांकि मां की शिकायत के बाद पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। विष्णु की मां अनीता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को फंसाया गया है।

सड़क के बीच युवक पर गिरा ईंटों का पिल्लर, देखें रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो
Durg Breaking : मकान मालकीन करा रही थी देह व्यापार, ग्राहक भेजकर पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा
Big Accident : शिवनाथ पुल पर कार-स्कूटर की टक्कर, पति-पत्नी की मौत
अगर आप भी हैं गर्दन में दर्द से परेशान तो अपनाएं ये आसान और कारगर घेरलू उपाय
कोरोना का असर : कोर्ट में लंबित मामलों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सुप्रीम कोर्ट में 66,727 मामलों का बैकलॉग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इस नगर पंचायत में कांग्रेस ने गवां दी सत्ता, अविश्वास प्रस्ताव में वोटिंग के दौरान मिली करारी शिकस्त, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद पर विपक्ष का कब्जा इस नगर पंचायत में कांग्रेस ने गवां दी सत्ता, अविश्वास प्रस्ताव में वोटिंग के दौरान मिली करारी शिकस्त, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद पर विपक्ष का कब्जा
Next Article दर्दनाक हादसा: तीन साल की बेटी को बचाने में जिंदा जली गर्भवती मां दर्दनाक हादसा: तीन साल की बेटी को बचाने में जिंदा जली गर्भवती मां

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?