श्रीकंचनपथ डेस्क। हिमाचल प्रदेश के बाद गुजरात में भी विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए। अब नतीजों का इंतजार है। सोमवार को गुजरात में दूसरे चरण के मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल भी सामने आ गया है। सर्वे करने वाली तमाम एजेंसियों ने रिपोर्ट दे दिया है। एग्जिट पोल के नतीजों को देखें तो गुजरात में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। गुजरात जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। वहीं हिमाचल में पेंच फंस गया है। यहां कांग्रेस व भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
गुजरात की 182 सीटों का गणित

आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में गुजरात में बीजेपी को 131-151 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। जबकि कांग्रेस को 16-30 सीटें और आम आदमी पार्टी को 9-21 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा टीवी 9, जन की बात के सर्वे में भी भाजपा को बंपर बहुमत मिलता दिख रहा है। 182 सीटों वाले गुजरात में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 92 सीटों का है। एग्जिट पोल के आंकड़े यदि नतीजों में बदलते हैं तो गुजरात में अगले पांच साल और भाजपा की सरकार रहेगी। यहां पर बीते 27 सालों से सत्ता पर भाजपा काबिज है।

हिमाचल में स्पष्ट नहीं नतीजे
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी। हिमाचल में इस बार 75 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। कड़ी टक्कर में कांग्रेस को हल्की बढ़त का अनुमान लगाया जा रहा है। एग्जिट पोल में हिमाचल में बीजेपी को 24-34 सीटें मिलती दिख रही हैं वहीं कांग्रेस को 30-40 सीटें मिलने के संकेत हैं। अन्य को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। हिमाचल में सरकार बनाने के लिए कुल 68 सीटों में से 35 सीटों की जरूरत होती है।
हिमाचल प्रदेश के 68 सीटों का गणित





