ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोबाइल नंबर के चक्कर में नहीं हो पा रही सहायता राशि का भुगतान, आवेदन के साथ जनदर्शन में पहुंची महिला ने बताई अपनी व्यथा
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मोबाइल नंबर के चक्कर में नहीं हो पा रही सहायता राशि का भुगतान, आवेदन के साथ जनदर्शन में पहुंची महिला ने बताई अपनी व्यथा

By Om Prakash Verma Published December 5, 2022
Share
मोबाइल नंबर के चक्कर में नहीं हो पा रही सहायता राशि का भुगतान, आवेदन के साथ जनदर्शन में पहुंची महिला ने बताई अपनी व्यथा
मोबाइल नंबर के चक्कर में नहीं हो पा रही सहायता राशि का भुगतान, आवेदन के साथ जनदर्शन में पहुंची महिला ने बताई अपनी व्यथा
SHARE

ई-शक्ति नाबार्ड में कार्य कर रहे सदस्य अपने मानदेय की कर रहे प्रतिक्षा
सी.आर.पी. के पद पर वैक्सीनेशन के लिए कार्य करने वाले सदस्य के 07 महीने का श्रम बकाया
जनदर्शन में 70 आवेदन प्राप्त हुए
दुर्ग। 02 माह पूर्व आवेदक के पति का निधन हो गया है। जिसके पश्चात् आवेदक आसंगठित कर्मकार मृत्यु सहायता योजना के अंतर्गत मिलने वाली 01 लाख रूपए सहायता राशि के लिए प्रतिक्षारत है। क्लेम की राशि श्रम विभाग से लेने के लिए आज वो जनदर्शन में अपना आवेदन लेकर पहुंची थी। जिसमें उसने बताया कि उसके पति के श्रमिक कार्ड से संबंधित सभी दस्तावेज उसके द्वारा क्लेम की राशि के लिए श्रम विभाग में जमा कर दिए गए हैं परंतु श्रम कार्ड के साथ जो मोबाइल नंबर लिंक था वर्तमान में वो बंद हो चुका है। जिसके चलते श्रम विभाग ने अभी तक योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाली सहायता राशि प्रदान नहीं की है। इसलिए आवेदक का निवेदन है कि उसकी आर्थिक हालत को देखते हुए व सकारात्मक पहल करते हुए प्रशासन उसे योजना की राशि दिलवाने में मदद करे। प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए आवेदन को लेबर ऑफिसर के पास प्रेषित किया और इसमें त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ई-शक्ति नाबार्ड में कार्य करने वाले सदस्य भी परिश्रमिक न मिलने पर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे थे। आवेदकगण का कथन था कि वो सभी 02 साल से ई-शक्ति नाबार्ड के माध्यम से इलेक्ट्रॉन डिजिटल इंडिया के सपने को आगे बढ़ाने के लिए लगे हुए थे। परंतु दिसंबर 2020 से अगस्त 2022 तक ई-शक्ति फेस-03 में कार्य करने के पश्चात् भी उन्हें पूर्ण परिश्रमिक प्राप्त नहीं हुआ है। पूर्व में कार्य के लिए किया गया भुगतान अनियमित था। जिसके चलते इससे जुड़े सदस्यों के जीवन-निर्वाह पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है। इससे जुड़े सभी सदस्य आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर हैं। आवेदन का संज्ञान लेते हुए इसे लीड बैंक मैनेजर की ओर अग्रेषित कर दिया गया और शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा कोविड-19 महामारी में सी.आर.पी. के पद पर वैक्सीनेशन के लिए कार्य करने वाले सदस्य भी जनदर्शन पहुंचे थे। जिनके कथानानुसार दिनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत उन्हें उनके वैक्सीनेशन कार्य नगर निगम भिलाई के अंतर्गत तय कार्य के आधार पर मानदेय दिया जाता था। जिसमें सदस्यों का कहना है कि अप्रेल 2021 से मार्च 2022 तक वैक्सीनेशन कार्य के लिए निगम द्वारा मानदेय का नियमित भुगतान किया गया। परंतु अप्रेल 2022 से सितंबर 2022 में किए गए वैक्सीनेशन कार्य का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। जिसके लिए समस्त सी.आर.पी की टीम के द्वारा रष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सी.पी.एम. और लेखा अधिकारी से संपर्क भी किया गया। परंतु वर्तमान स्थिति तक इसका कोई सार्थक परिणाम नहीं मिल पाया है। आवेदन पर वस्तु स्थिति पर विचार करते हुए संबंधित अधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Om Prakash Verma December 5, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG के गोठान में अब बकिरियों की मौज : दुर्ग के गोठान पहुंची अजमेर की गुर्जरी बकरियां… जानिए इनकी खासियत
Next Article बुआ ने भतीजे से ठग लिए 1.70 लाख रुपए, एनटीपीसी में नौकरी लगवाने का दिया था झांसा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?