ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस समाज के लोगों ने बनाए 14 स्कूल, शिक्षा के क्षेत्र में ही मेहनत करने से होता है विकास-सीएम बघेल
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

इस समाज के लोगों ने बनाए 14 स्कूल, शिक्षा के क्षेत्र में ही मेहनत करने से होता है विकास-सीएम बघेल

By Om Prakash Verma Published December 5, 2022
Share
सीएम बघेल ने कहा-इस समाज के लोगों ने बनाए 14 स्कूल, शिक्षा के क्षेत्र में ही मेहनत करने से होता है विकास
सीएम बघेल ने कहा-इस समाज के लोगों ने बनाए 14 स्कूल, शिक्षा के क्षेत्र में ही मेहनत करने से होता है विकास
SHARE

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुम्हारी में आयोजित सोनकर समाज के युवक युवती कार्यक्रम में कहा
समाज के भवन के लिए 23 लाख रुपए की घोषणा भी की
दुर्ग। मैंने देखा है कि सोनकर समाज का बसेरा शहरों के किनारे के गांवों में होता है। रायपुर की बात करें तो सुंदर नगर से लाखे नगर तक बहुत से खेत थे जिसमें सोनकर समाज के लोगों ने बाड़ी लगाई थी। शहर का विस्तार होना था तो यह तो होना ही था कि इनके मालिक जमीनों को बेच देते। बात यह है कि इन पैसों का किस तरह इस्तेमाल किया जाए। यह खुशी की बात है कि सोनकर समाज ने इसे शिक्षा में निवेश किया। जिस जगह बाड़ी थी, उस जगह इमारतें भी हैं और समाज का स्कूल भी है। सोनकर समाज के शिक्षा के प्रति किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बात कही।

उन्होंने यह बात कुम्हारी में आयोजित सोनकर समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सोनकर समाज के लोगों ने 14 स्कूल बनवाये, शिक्षा के क्षेत्र में इतनी रुचि बताती है कि समाज प्रगतिशील है और प्रगति में शिक्षा के मूल्य को समझता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा संपत्ति का असल उपयोग सिखाती है। शिक्षित व्यक्ति ही उसे सकारात्मक दिशा में खर्च कर सकता है और भविष्य को भी मजबूत कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वर्गीय बिन्नी बाई सोनकर के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि रायपुर की नगर माता बिन्नी बाई ने समाज के कल्याण के लिए अपनी जीवन भर की पूंजी अर्पित की। यह दानशीलता की बड़ी मिसाल है। उन्होंने अपने पूरे जीवन भर की कमाई एक साथ जनहित के लिए अर्पित कर दी। आप लोग सौभाग्यशाली हैं कि आपके समाज ने ऐसी विभूतियां दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सोनकर समाज की दानशीलता की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि आप लोग मूलत: कृषि से जुड़े हुए समुदाय हैं। इस वक्त हमारा सबसे बड़ा दायित्व पैरादान को प्रोत्साहित करने का है। आप लोग सभी जानते हैं कि पराली जलाने से प्रदूषण फैलता है। दिल्ली में कोरोना काल में आक्सीजन की जरूरत काफी पड़ी क्योंकि प्रदूषण की वजह से अधिकांश लोगों के फेफड़े कमजोर पड़ गये थे। मैं अभी दिल्ली गया था वहां देखा कि प्रदूषण और कोहरे की वजह से पास की चीजें भी देखनी कठिन थीं। हमें अपनी हवा को बचाना है मिट्टी को बचाना है। पराली जलाने पर मिट्टी के पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं। आप सभी पैरादान कीजिए। कुम्हारी में समाज के भवन के लिए मुख्यमंत्री ने 23 लाख रुपए की घोषणा भी की।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Om Prakash Verma December 5, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भानुप्रतापपुर से भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को झारखंड पुलिस ने लिया हिरासत में, भारी विरोध के बीच नहीं ले जा सकी पुलिस
Next Article भिलाई निगम ने फर्नीचर दुकान को किया सील, बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं माना संचालक तो अधिकारियों ने दिखाई सख्ती भिलाई निगम ने फर्नीचर दुकान को किया सील, बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं माना संचालक तो अधिकारियों ने दिखाई सख्ती

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?