ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हैरान कर देने वाला हादसा : ट्रेन की विंडो सीट पर बैठे यात्री की गर्दन से आरपार हुआ लोहे का रॉड… मौके पर यात्री की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हैरान कर देने वाला हादसा : ट्रेन की विंडो सीट पर बैठे यात्री की गर्दन से आरपार हुआ लोहे का रॉड… मौके पर यात्री की मौत

By Mohan Rao
Published: December 2, 2022
Share
यात्री की गर्दन से पार हुआ लोहे का रॉड
SHARE

अलीगढ़। जिले के सोमना रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह हैरान कर देने वाला हादसा हुआ। यहां नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन (12876) के सामान्य कोच में बैठे एक यात्री की गर्दन में घुसकर लोहे की रॉड आर-पार हो गई। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर यह दर्दनाक नजारा देख हर कोई हैरान हो गया। यात्री जनरल कोच की सीट नंबर-15 पर बैठकर यात्रा कर रहा था। इस दौरान खिडकी का कांच तोड़ते हुए लोहे की रॉड आर- पार हो गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक यात्री की पहचान सुल्तानपुर के रहने वाले हरिकेश दुबे के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और सीआरपीएफ समेत रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, और शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर रॉड ट्रेन के अंदर इनती रफ्तार से कैसे घुसी कि यात्री की गर्दन के आरपार हो गई। आरपीएफ प्रभारी का कहना है कि अलीगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर नीलांचल एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे आई थी।

सूचना मिली अगले जनरल कोच में किसी यात्री को चोट लग गई है। मौके पर जाकर देखा तो यात्री के बाईं तरफ से एक रोड घुसी थी, जो दाहिने साइड होकर निकल गई थी। बताया जा रहा है कि इस रूट पर रेलवे द्वारा मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान किसी जगह पर यात्री के गले में रॉड घुसी होगी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है। मामले में जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बवाल, महिला थाना प्रभारी को लात घूंसों से पीटा, छावनी में बदला इलाका
CG Big News : ड्राइवर की हत्या कर सरिया से भरी ट्रक लूटी, 6 दिन पहले जंगल में मिली थी लाश… तीन आरोपी गिरफ्तार
विधायक अरूण वोरा ने विधानसभा में लगाया हमर लैब से जुड़े मुद्दे पर ध्यानाकर्षण… स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कम्प
एम जंक्‍शन की स्‍टील कॉन्‍फ्रेंस में डीकार्बनाइजेशन और स्‍थायित्‍व पर रहा फोकस
दुविधा: कोरोना से जान गंवाने वाले 8 लोगों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिलासपुर व अंबिकापुर में शुरू हुआ सी-मार्ट, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया वर्चुअल शुभारंभ
Next Article एक और चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर पकड़ाया, करोड़ों की ठगी कर महाराष्ट्र में छिपा था आरोपी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?