ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीकू के रोजाना सेवन से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

चीकू के रोजाना सेवन से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल

By Sonu Sahu
Published: November 30, 2022
Share
SHARE

चीकू एक ऐसा फल है जिसमें ढेर सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें फाइबर और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण अधिक मात्रा में होते हैं, जिनसे पाचन क्रिया, सूजन और जोड़ों के दर्द में मदद मिलती है। इसके अलावा यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली और आंत के स्वास्थ्य को भी बेहतर रखता है। आइए आज आपको चीकू के रोजाना सेवन से होने वाले पांच बड़े फायदों के बारे में बताते हैं।

Contents
  • ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में है मददगार
  • त्वचा के लिए है लाभदायक
  • ब्लड प्रेशर को कम करने में भी सहायक
  • चीकू में होते हैं एंटी-कैंसर गुण
  • हड्डियों के लिए भी है बेहद लाभकारी

ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में है मददगार

कैलोरी और ग्लूकोज से भरपूर चीकू आपकी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में काफी मदद करता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट के अलावा फ्रुक्टोज और सुक्रोज नामक प्राकृतिक शुगर होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं। इनकी मदद से पाचन क्रिया ठीक रहती है और यह आसानी से अवशोषित हो जाते हैं, जिससे आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है। ज्यादा एक्सरसाइज करने के लिए आप वर्कआउट से पहले चीकू का सेवन कर सकते हैं।

त्वचा के लिए है लाभदायक

चीकू में खनिज, एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन ए, सी, ई और के मौजूद होते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट में एंटी-एजिंग गुण होते हैं जो त्वचा की कोशिकाओं को जीवंत और हाइड्रेटेड रखते हैं। इसके अलावा यह शरीर में फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं, जिससे झुर्रियां और महीन रेखाओं को रोका जा सकता है। चीकू के बीज में गुठली का तेल होता है जो त्वचा की सूजन को कम करता है।

ब्लड प्रेशर को कम करने में भी सहायक

चीकू में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम सोडियम के स्तर को कम करने में मदद करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देते हैं। इसके साथ ही ये ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं। चीकू के सेवन से दिल संबंधी समस्याओं जैसे स्ट्रोक और दिल के दौरे के जोखिम को रोकने में भी मदद मिलती है। चीकू आयरन से भी भरपूर होता है जो एनीमिया के विकास के जोखिम को रोकता है।

चीकू में होते हैं एंटी-कैंसर गुण

चीकू में एंटी-कैंसर गुण भी होते हैं जो कई तरह के कैंसर से बचाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ए और बी शरीर की कई म्यूकस लाइनिंग को बनाए रखने में मदद करती हैं जिससे मुंह और फेफड़ों के कैंसर का खतरा कम होता है। वहीं इसके फूल के अर्क को ब्रेस्ट कैंसर की कोशिकाओं को बढऩे से रोकने में मददगार माना जाता है। इसके मेथनॉलिक अर्क से कैंसर के ट्यूमर के विकास के जोखिम को कम किया जा सकता है।

हड्डियों के लिए भी है बेहद लाभकारी

हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयरन काफी अहम पोषक तत्व माने जाते हैं। ऐसे में इन तीनों पोषक तत्वों से भरपूर चीकू हड्डियों को मजबूत बनाकर उन्हें लाभ पहुंचा सकता है। चीकू में कॉपर की मात्रा भी पाई जाती है जो हड्डियों, कनेक्टिव टिश्यू और मांसपेशियों के लिए जरूरी होता है। इसके साथ ही यह बुढ़ापे के कारण हड्डियों को होने वाले नुकसान से बचाने में भी सहायक होता है।

नगरीय प्रशासन विभाग ने बरसात के पहले जलभराव रोकने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्था के दिए निर्देश
12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, दोस्त को फोन पर कहा था मैं फांसी लगा रही हूं… वजह भी बताई
मुख्य सचिव ने धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव और मिलिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश…
”हरेली-तिहार” पर 28 जुलाई को स्कूलों में ‘गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता’
Gustakhi Maaf: क्या खत्म होगी भाजपा में चेहरे की तलाश?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई नगर निगम के सैकड़ों सफाईकर्मियों ने बोला हल्ला, तीन महीने से नहीं मिला वेतन, कमिश्नर ऑफिस का किया घेराव Video: भिलाई नगर निगम के सैकड़ों सफाईकर्मियों ने बोला हल्ला, तीन महीने से नहीं मिला वेतन, कमिश्नर ऑफिस का किया घेराव
Next Article क्या आपने कभी खाई है जंगली इमली? जानिए इससे मिलने वाले फायदे

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?