ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं हेयर क्लींजर, जानिए पांच तरीके…
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर
September 29, 2026
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला
September 29, 2026
शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी तेजी, केंद्र सरकार देगी विशेष तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन
स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं हेयर क्लींजर, जानिए पांच तरीके…

By Sonu Sahu Published November 29, 2022
Share
SHARE

सर्दियों के दौरान बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। वहीं, रोजाना शैंपू करने से बालों की प्राकृतिक नमी निकल जाती है, जिससे स्कैल्प में खुरदरापन और रूखापन बढ़ सकता हैं क्योंकि ज्यादातर शैंपू में सिलिकॉन और सल्फेट्स जैसे तत्व होते हैं। हालांकि, घरेलू हेयर क्लींजर सुरक्षित होते हैं और बिना किसी नकारात्मक प्रभाव के बालों की कई समस्याओं का इलाज करते हैं। आइए आज पांच तरह के हेयर क्लींजर बनाने के तरीके जानते हैं।

Contents
हर्बल हेयर क्लींजरबनाना स्मूदी हेयर क्लींजरगुड़हल का हेयर क्लींजरखीरे का हेयर क्लींजरबेसन और दही हेयर क्लींजर

हर्बल हेयर क्लींजर

शिकाकाई, रीठा और आंवला से बना हर्बल हेयर क्लींजर बालों के विकास को बढ़ावा देगा, डैंड्रफ को कम करेगा और बालों के झडऩे को रोकने समेत बालों में चमक लाने में मदद कर सकता है। इसके लिए गरम पानी में शिकाकाई पाउडर, रीठा पाउडर और आंवला पाउडर मिलाएं। अब इस मिश्रण से अपने बालों और स्कैल्प की तीन-चार मिनट तक मसाज करें। फिर पांच मिनट बाद पानी से सिर को धो लें।

बनाना स्मूदी हेयर क्लींजर

दूध, शहद और केले के गुणों से भरपूर यह हेयर क्लींजर आपके बालों को घना, मजबूत और चमकदार बनाने के साथ-साथ बालों के रोमछिद्रों को नमी प्रदान कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर में दूध, केला और शहद को तब तक फेंटें जब तक कि वह चिकना और गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद इस पेस्ट से अपने बालों पर मसाज करें और कुछ मिनट बाद सामान्य तापमान वाले पानी से सिर को धो लें।

गुड़हल का हेयर क्लींजर

गुड़हल का फूल कई ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बालों और स्कैल्प को गहराई से साफ करने समेत बालों के झडऩे और डैंड्रफ का इलाज करने में काफी मदद कर सकते हैं। इसका हेयर क्लींजर बनाने के लिए गुड़हल की पंखुडिय़ों को थोड़े से पानी के साथ पीसकर पतला और चिकना मिश्रण बना लें। अब इस मिश्रण से अपने सिर की मसाज करने के पांच मिनट बाद इसे पानी से धो लें।

खीरे का हेयर क्लींजर

यह हेयर क्लींजर आपके सिर की त्वचा को ठंडक देगा, बालों को मजबूत करने समेत इसके विकास को बढ़ावा देने में बहुत मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले नींबू के रस और खीरे के टुकड़ों को थोड़े से पानी के साथ ब्लेंड करें। अब इस मिश्रण से धीरे-धीरे अपने बालों की मसाज करें। इसके बाद अपने बालों को सामान्य पानी से धो लें।

बेसन और दही हेयर क्लींजर

यह हेयर क्लींजर आपके स्कैल्प के पीएच स्तर को संतुलित करके रूखेपन से बचाने में मदद कर सकता है। इसमें शामिल दही स्कैल्प के संक्रमण से बचाता है और स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है। इसके लिए थोड़ा दही समेत बेसन मिलाएं और इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाकर अच्छे से मसाज करें और पांच मिनट बाद सामान्य पानी से सिर को धो लें।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

Sonu Sahu November 29, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ब्लू कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में वाणी कपूर लगीं गजब की बला…
Next Article सर्दी-खांसी होने पर तुरंत खा लेते हैं एंटीबायोटिक दवाएं? स्वास्थ्य के लिए है खतरा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?