ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ़: पी गया चूहा, सारी व्हिस्की …
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ़: पी गया चूहा, सारी व्हिस्की …

By Om Prakash Verma
Published: November 29, 2022
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
“पी गया चूहा- सारी व्हिस्की ….. कड़क के बोली, कहां है बिल्ली। दुम दबाके बिल्ली भागी, चूहे की फूटी किस्मत जागी। खेल रिस्की था, व्हिस्की ने किया बेड़ा पार.” फिल्म “शराबी” का यह गीत तो आपको याद ही होगा. शराब केवल नशा करने के लिए नहीं पी जाती, कभी-कभी यह हौसला देने का भी काम करती है. भिलाई में एक श्रमिक नेता हुए हैं. नगर प्रशासन भवन में हल्ला बोलने के लिए वो पेग लगाकर जाते थे. जैसे ही इसकी खबर लगती, अधिकारी थर-थर कांपने लगते. चुटकियों में काम हो जाता. बॉलीवुड में तो इसकी खास जरूरत पड़ती रही है. दिन भर में तीन अलग-अलग हीरो/हिरोइनों के साथ कूट-कूट कर प्यार करने के लिए मूड बनाना हो तो शराब बहुत काम आती है. यह और बात है कि कुछ लोग इसमें डूब कर बर्बाद हो जाते हैं तो कुछ लोग तैर कर किनारे भी लग जाते हैं. अपराध जगत में भी इसकी अच्छी खासी डिमांड है. कहा जाता है कि किसी की पिटाई करनी हो तो चार यार इकट्ठा करो, सबको फटे तक पिलाओ और फिर खुली गाड़ी में बैठकर निकल पड़ो. वैसे शराब दोस्ती को भी हवा देती है. दो पेग लगाने के बाद लोग एक दूसरे के भाई बन जाते हैं. कोई कहता है आज पैसा भाई देगा, तो कोई कहता है – आज गाड़ी भाई चलाएगा. वैसे शराब घर परिवार को बर्बाद करने, लिवर खराब करने के लिए ही ज्यादा मशहूर है. यही शराब अब छत्तीसगढ़ में सियासी माहौल को गर्म करने का काम कर रही है. पारा तेजी से नीचे आ रहा है और शराब का मुद्दा सिर चढ़ कर बोल रहा है. विपक्षी भाजपा का महिला विंग इसमें खासा सक्रिय है. ये महिलाएं पेग लगाने का वीडियो बना रही हैं. कोई बोतल तो कोई चखना लेकर पहुंच रहा है. महिलाओं का इरादा कांग्रेस के नेताओं-विधायकों को बोतल की माला पहनाने का भी है. मनेन्द्रगढ़ में जब महिलाएं सार्वजनिक रूप से पालथी मारकर पेग बनाने बैठीं तो हुजूम इकट्ठा हो गया. महिलाओं ने कहा कि सरकार शराब बंदी का वायदा भूल गई. भरतपुर के ढाबों तक में शराब की गंगा बह रही है. इसलिए अंग्रेजी शराब और चखने के साथ प्रदर्शन किया जा रहा है. इधर कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि शराब बंदी को नोटबंदी की तर्ज पर अचानक बंद नहीं किया जाएगा. नोटबंदी की तरह विभिन्न राज्यों में शराब बंदी भी बेअसर रही है. बेवड़ों की संख्या कम नहीं होती. घाटा सरकार को होता है और तस्कर चांदी काटते हैं. इसलिए शराबबंदी का फैसला पंचायत स्तर पर होगा. लोग खुद शराब छोड़ें, इसके लिए माहौल बनाया जा रहा है. इसमें महिला स्वयं सहायता समूहों का रचनात्मक सहयोग मिल रहा है. अब लौटते हैं “शराबी” के इसी गाने की अंतिम लाइन पर. “फिर दोनों ऐसे मिले, प्यार में ही डूब गए, प्यार अगर मिले तो, हर नशा है बेकार.. जहां चार यार!” थोड़ा इंतजार करो, दृश्य जरूर बदलेगा.

पुलिस के साये में मीका के शो की शूटिंग, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद जान का खतरा
Pahalgam Attack: आतंकी हमले में बाल-बाल बचे पलारी के सात पर्यटक, श्रीनगर से लौट रहे हैं छत्तीसगढ़
बिलासपुर के स्पा सेंटर में दिल्ली की युवती से रेप, काम करने आई थी… संचालक ने किया गंदा काम
Breaking News : वाईशेप ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, दो की मौत, चालक फरार
सुरक्षा बलों के लिए मरोदा रेलवे स्टेशन पर बना आस्थाई पंडाल, आयुक्त ने किया निरीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking: बीजापुर में IED ब्लास्ट, गश्त पर निकला CRPF जवान गंभीर रूप से घायल, नक्सलियों की साजिश नाकाम करने फौज ने संभाला मोर्चा
Next Article बड़ा हादसा टला : अचानक ट्रेन बोगी से अलग हुआ इंजन, आफत में पड़ी यात्रियों की जान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?