चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में रेलवे पुल हादसा हो गया है। जिले के बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया जिससे यात्री सीधे रेलवे ट्रैक पर गिर गए। जानकारी के मुताबिक ब्रिज की ऊंचाई करीब 60 फिट थी। इतनी ऊंचाई से गिरने से 20 लोग गिर गए। इनमे से 8 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना करीब 5 बजे की है। जब अचानक से पुल बीच से ही नीचे आ गिरा। रेलवे ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इस दौरान करीब 20 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रह है कि काजीपेट पुणे एक्सप्रेस पकड़ने के लिए कई यात्री 1 नंबर प्लेटफार्म से 4 नंबर प्लेटफार्म पर जा रहे थे तभी अचानक इस पुल का एक हिस्सा ढह गया। घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।




