रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर फ्रॉड का एक मामला सामने आया है। देवेन्द्र नगर सेक्टर-2 में रहने वाले युवक को अनजान कॉलर ने क्रेडिट कार्ड एक्टिवेशन का झांसा दिया और खातें से लगभग एक लाख रुपए पार कर दिए। युवक को जब ठगी का पता चला तो तत्काल उसने अकाउंट ब्लॉक कराया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात कॉलर के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
देवेन्द्र नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवेन्द्र नगर सेक्टर 02 निवासी हितेश्वर डडसेना अपने परिवार के साथ रहता है। वह सेक्युरिटी गार्ड का काम करता है। घटना 19 नवंबर की है। प्राथी ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके मोबाईल नंबर 9179893628 से PayTM UPI के माध्यम से क्रेडीट कार्ड एक्टीवेशन के नाम से अज्ञात शख्स ने मोबाईल 9330943046 से कॉल किया।
काल के माध्यम से शख्स ने कहा कि क्रेडीट कार्ड एक्टीवेशन के लिए 5 रूपए लिंक से आपको जमा करना है। प्रार्थी के मोबाईल में मैसेज से एक लिंक आया। उस लिंक में 5 रूपये का भुगतान UPI के माध्यम से करने पर दो मिनट बाद उसके एकांउट से UPI के माध्यम से 98,999 रुपए निकाल लिए गए। इसके बारे में पता चलते ही प्रार्थी ने बैंक आफ बडौदा के कस्टमर केयर नंबर में काल कर अपना एकाउंट फ्रिज कराया। इस तरह अज्ञात व्यक्ति मोबाईल नंबर 9330943046 के धारक द्वारा फ्राड कर लिया गया है।



