ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : बीजापुर में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर… भारी मात्रा में हथियार भी बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

Breaking News : बीजापुर में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर… भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

By Mohan Rao
Published: November 26, 2022
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस-नक्सलियों की मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। शनिवार सुबह हुई इस मुठभेड़ में दोनों ओर से फायरिंग हुई और करीब घंटे भर हुई फायरिंग के बाद नक्सली भाग गए। इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके से जवानों ने भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक भी बरामद किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को बीजापुर के थाना मिरतुर क्षेत्र में ग्राम पोमरा और हल्लूर के आसपास डीवीसीएम मोहन कड़ती, डीवीसी सुमित्र, मटवाड़ा एलओएस रमेश एवं अन्य माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी, एसटीएफ एवं सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी को रवाना किया गया। आज सुबह लगभग 7:30 से 7:45 बजे के मध्य पोमरा के जंगल में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का सहारा लेकर भाग गए। वहीं मुठभेड़ बाद घटना स्थल से 03 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में दो पुरुष व एक महिला नक्सली होने की बात सामने आई है। साथ ही मौके से 303 रायफल, 315 रायफल और मस्कट बरामद किया गया। कार्रवाई के बाद पुलिस पार्टी आसपास सर्चिंग में लगी हुई है।

शिवसेना-कांग्रेस में पड़ रही दरार? अब उद्धव बोले- कोई अकेले लडऩे की बात करेगा तो लोग जूतों से पीटेंगे
जामुल क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध, नागरिक हित में तेजी से हो रहे कार्य
राजधानी में एयरहोस्टेस से रेप : कांग्रेस नेता ने शराब के नशे में किया कांड, पीडिता ने कमरे में बंद कर बुलाई पुलिस
छत्तीसगढ़ आ रहे हैं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, 4 अप्रैल को पहुंचेंगे रायपुर, पांच को जाएंगे दंतेवाड़ा
सेक्टर 10 में विधायक देवेंद्र ने दी बैडमिंटन कोर्ट की सौगात, लोगों के साथ फीता काट कर किया लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिलदहला देने वाली घटना, बिस्तर से गायब हुई 6 महीने की बच्ची की हत्या, तालाब में खून से लथपथ मिली लाश, हिरासत में माता-पिता दिलदहला देने वाली घटना, बिस्तर से गायब हुई 6 महीने की बच्ची की हत्या, तालाब में खून से लथपथ मिली लाश, हिरासत में माता-पिता
Next Article भानुप्रतापपुर उपचुनाव: सर्व आदिवासी समाज के शपथ से उड़ी कांग्रेस-भाजपा की नींद, गांव-गांव जाकर समाज के प्रतिनिधि कह रहे ये बड़ी बात भानुप्रतापपुर उपचुनाव: सर्व आदिवासी समाज के शपथ से उड़ी कांग्रेस-भाजपा की नींद, गांव-गांव जाकर समाज के प्रतिनिधि कह रहे ये बड़ी बात

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?