ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : मरोदा रेलवे स्टेशन में पटरी से उतरी यात्री ट्रेन की बोगी, देखें बोगी में फंसे यात्रियों को कैसे निकाल रहा बचाव दल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : मरोदा रेलवे स्टेशन में पटरी से उतरी यात्री ट्रेन की बोगी, देखें बोगी में फंसे यात्रियों को कैसे निकाल रहा बचाव दल

By Mohan Rao
Published: November 25, 2022
Share
मॉकड्रिल का तस्वीर
SHARE

भिलाई। मरोदा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को यात्री ट्रेन की बोगी पट़री से उतर गई। सूचना मिलने के बाद बोगी के अलग किया गया और रेलवे सुरक्षा बल, एनडीआरएफ सहित रेलवे के आला अफसर रेस्क्यू कार्य में लग गए। बोगी की हालत ऐसी हो गई थी घायल यात्रियों को बोगी से कड़ी मशक्कत कर निकाला गया। इस दौरान बोगी को काटकर घायल यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। दरअसल यह कोई रियल हादसा नहीं था बल्कि रेलवे का मॉकड्रिल था जो कि मरोदा रेलवे स्टेशन पर किया गया।

मरोदा रेलवे स्टेशन में पटरी से उतरी यात्री ट्रेन की बोगी, देखें बोगी में फंसे यात्रियों को कैसे निकाल रहा बचाव दल @RailMinIndia @AshwiniVaishnaw pic.twitter.com/5zkgPXmjw3

— KP News (@KPNewsCG) November 25, 2022

रेलवे द्वारा समय समय आपदा प्रबंधन की जानकारी देने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाता है। जिसमें रेलवे सुरक्षा बल व एनडीआरएफ की टीमों को आपातकालीन स्थिति में किस तरह से लोगों की जान बचानी चाहिए इसकी जानकारी दी जाती है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मरोदा रेलवे स्टेशन पर सुबह 10:45 बजे माक ड्रिल शुरू हुआ। नजारा था बोगी के पटरी से उतरने के बाद क्या किया जाए। पूरी घटना का सीन क्रिएट कर वास्तविक हादसे का रूप देकर मॉकड्रिल को अंजाम दिया गया।

जैसे ही यात्री ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके बाद शुरू हुआ बचाव व राहत कार्य। मौके पर पहुंची चरोदा यार्ड की आपदा प्रबंधन टीम ने राहत कार्य शुरू किया। मौके पर एनडीआरएफ कटक थर्ड बटालियन की टीम को भी सूचित किया गया जो घटना के समय दुर्ग में मौजूद थी। सूचना मिलने के बाद मंडल रेल प्रबंधक रायपुर संजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया।

इसके बाद राहत टीम ने बेपटरी हुई बोगी को पहले ट्रेन से अलग किया और उसके बाद यात्रियों को निकालना शुरू किया। कुछ यात्री बोगी में फंसे हुए थे जिन्हें बाहर निकालने के लिए बोगी को काटना भी पड़ा। मौके पर रेलवे का चिकित्सा विभाग भी मौजूद था जो कि घायल यात्रियों को फर्स्ट एड दे रहा था और गंभीर घायलों को हॉस्पिटल भेजा जा रहा है। इस तरह रेलवे का मॉक ड्रिल पूरा हुआ।

मुख्य मार्गो पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा, वोरा ने जताई नाराजगी, अफसरों को दिए सख्त निर्देश
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मरीजों का बन रहा रिकार्ड… पिछले 24 घंटों में सामने आए 10 हजार से अधिक नए मामले…. सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 58 हजार के पार
राष्ट्रीय स्तर की ‘लखपति महिला पहल’ क्षेत्रीय कार्यशाला रायपुर में, 9 से 11 जुलाई तक होगा भव्य आयोजन
आईपीएल 2022 का फायनल मैच देखने जाएंगे पीएम मोदी और अमित शाह!, एक लाख से ज्यादा दर्शक होंगे मौजूद
किसान कल्याण समिति की मांगों पर विचार करने के लिए पुन: होगी बैठक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धर्मांतरण को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर हंगामा, तीन थानों की फोर्स तैनात, पादरी सहित चार गिरफ्तार धर्मांतरण को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर हंगामा, तीन थानों की फोर्स तैनात, पादरी सहित चार गिरफ्तार
Next Article Photoshoot in revealing dress: बॉलीवुड की इस सिंगर ने शेयर की अपने बर्थडे की तस्वीरें…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?