बालौदाबाजार. जनपद सदस्य व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना की है। जहां थाना परिसर के अंदर ही भीड़ का फायदा उठाते हुए अज्ञात आरोपी ने कांग्रेस नेता योगेश बंजारे पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार शाम की है।
यह है पूरा मामला
कसडोल जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद चुनाव के बाद बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के समर्थकों के बीच बुधवार शाम को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों बीच जमकर गाली गलौज व धक्का-मुक्की हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष कसडोल थाना पहुंच गए। इसी बीच भीड़ में ही अज्ञात व्यक्ति ने जनपद सदस्य व कांग्रेस नेता योगेश बंजारे पर चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी की घटना के बाद थाने परिसर से आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच हड़कंप मच गया। फिलहाल आरोपी पुलिस पकड़ से अभी भी बाहर है।