भिलाई। शहर में कड़ाके की ठंड के बीच स्मृति नगर में गुरुवार अल सुबह एक होटल में भयानक आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम तड़के 3:30 बजे के आसपास मौके पर पहुंची। आग बुझाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग एक से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशका जताई जा रही है।

मृली जानकारी के अनुसार स्मृति नगर स्थित जायका बेकरी के पास एक होटल में आग लग गई। देर रात को होटल को बंद कर इसके संचालक व कर्मचारी चले गए। इसके बाद इसमें अचानक आग लग गई। धीरे धीरे आग फैलने लगी। आसपास के दुकानों में आग फैलने का डर था। मौके से दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग के कर्मी अलग सुबह पहुंचे और आग पर काबू पाया। लगभग डेढ़ घंटे का समय दमकल विभाग को लगा। इस बीच होटल का सारा सामान चल चुका था। दमकल विभाग के प्रयास से आग दूसरी दुकानों तक नहीं पहुंच पाई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
प्रगति नगर में पेड़ पर लगी आग
बीती रात एक अन्य मामले में रिसाली प्रगति नगर के एक पेड़ में आग लग गई। सूचना के बाद यहां भी दमकल विभाग के कर्मी पहुंचे और पेड़ की आग को बुझाया। पेड़ पर आग कैसे लगी इसका कारण भी अज्ञात है। दोनों घटनाओं में आग पर का पाने जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के साथ अग्निशमन कर्मी धनु राम यादव, संतोष मढरिया, मोहन राव, नरोत्तम टंडन, जागेंद्र मारकंडे, फायर वायरलेस ऑपरेटर नरोत्तम साहु की सराहनीय भूमिका रही।





