ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गोठानों में लापरवाही बरतने वाले नोडल अधिकारी होगें सस्पेंड, समय सीमा की बैठक में कलेक्टर का सख्त रुख.. जानें बैठक की खास बातें
Share
Notification Show More
Latest News
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी
October 29, 2026
महिलाओं को पानी लाने की परेशानी से मिली राहत, समय की बचत से आसान हुआ दैनिक जीवन
जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
October 29, 2026
रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी
October 29, 2026
लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को राज्यपाल ने प्रदान किए राज्य पुरस्कार
पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका
October 29, 2026
राज्य की महत्वाकांक्षी अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गोठानों में लापरवाही बरतने वाले नोडल अधिकारी होगें सस्पेंड, समय सीमा की बैठक में कलेक्टर का सख्त रुख.. जानें बैठक की खास बातें

By Mohan Rao Published November 22, 2022
Share
कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा
SHARE

दुर्ग। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने मुख्यमंत्री जनचौपाल, कलेक्टर जनदर्शन और जनकल्याणकारी योजनाओं के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर जल्द निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिले में निराश्रित वृद्धों के लिए रिनोवेशन सेंटर, विक्षिप्तों एवं भिक्षावृत्ति में संलिप्त लोगों के पुनर्वास हेतु आवासीय हॉस्टल एवं सीडब्ल्यूएसएन (चाइल्ड विथ स्पेशल नीड्स) अंतर्गत बच्चों को शिक्षा सुविधा मुहैया कराने आवासीय स्कूल बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। कलेक्टर मीणा ने इस कार्य का अवलोकन किया और विभागों को योजनाबद्ध तरीके से इस पर कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नेत्रहीन बच्चों को शिक्षण हेतु जरूरी तकनीकि सुविधाएं व विकलांग बच्चों के लिए फिजियोथैरेपी सेंटर बनाए जाने हैं । इसके लिए बेस्ट आर्गनाइजेशन और विशेषज्ञों से सलाह लेकर प्रपोजल बनाया जाए। उन्होंने इस योजना की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सहायक कलेक्टर आईएएस श्री लक्ष्मण तिवारी को सौंपी। इस योजना की सफलता के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं समाज कल्याण विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

लापरवाह अधिकारी व कर्मचारियों को नोटिस जारी
पिछली समय सीमा बैठक में  कलेक्टर ने गौठानों में गोबर खरीदी, कम्पोस्ट कन्वजेंस व चारागाह में उत्पादन बढ़ाने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिये थे, इसके बावजूद अब तक कोई सुधार नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने पिछले तीन माह में शुन्य गोबर खरीदी वाले गौठानों के नोडल अधिकारियों को सस्पेंड करने, दुर्ग और धमधा में गोबर से खाद कन्वर्जेन्स लक्ष्य से कम होने पर उन्हें नोटिस जारी करने एवं उचित उत्तर नहीं मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सीएमओ कुम्हारी को चारगाह में उत्पादन बढ़ाने के क्षेत्र में ख़राब प्रदर्शन पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया।

पशु पालकों को हो शत-प्रतिशत ई-केवाईसी
कलेक्टर ने पशु चिकित्सा विभाग को जिले में पशु पालकों के ई-केवाईसी और पशुओं के वैक्सिनेशन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। देश में फैल रहे लंपी वायरस खतरे को देखते हुए कलेक्टर ने पीड़ित गायों को क्वारंटाइन करने के निर्देश दिए, साथ ही आस-पास के पशुओं की भी जांच करने के निर्देश दिए। अब तक जिले में लंपी वायरस की 18 शिकायतें आई, जांच उपरांत 12 गायें पॉजिटिव पाई गई। इसके आलावा अब तक लगभग 01 लाख पशुओं का लंपी वैक्सिनेशन हो चुका है।

जिले के गौठानों में गौ-पालन हेतु जल्द की जाए गायों की व्यवस्था
कलेक्टर ने पिछली समय सीमा बैठक में जिले में संचालित हर ग्रामीण गौठान में 10 उन्नत नस्ल की गाय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। परिवहन की उचित व्यवस्था न होने के कारण अब तक कुछ ही गौठानों में यह व्यवस्था हो पाई है। उन्होंने जिला पंचायत सीइओ से इस मामले की मॉनिटरिंग कर ट्रांसपोर्ट की दिक्कत को सुलझाने एवं जल्द से जल्द जिले के सभी गौठानों में कम से कम 10 उन्नत नस्ल की गायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिले में जल्द ही डेयरी यूनिट की शुरूआत भी की जाएगी।

इसके अलावा कलेक्टर ने पैरादान में तेजी लाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने और प्राप्त पैरे के ट्रांसपोटेशन से लेकर संकलन तक निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। श्रम विभाग में असंगठित कर्मकारों के पंजीयन हेतु मितान योजना के वालिंटियर्स, एमएमयू के साथ समन्वय कर ज्यादा से ज्यादा पंजीयन कराए जाएं। साथ ही ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में शिविर लगाकर असंगठित कर्मकारों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी

जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी

रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी

पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न

Mohan Rao November 22, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway breaking : ई-ऑक्शन से भरेगा रेलवे का खजाना, दुर्ग-विशाखापट्नम एक्सप्रेस के पार्सल बोगी का हुआ ई-ऑक्शन… मिलेंगे इतने लाख
Next Article Big Breaking: एक ही परिवार के 4 लोगों की चाकू मारकर हत्या, घर में घुसकर मचाया तांडव, दो बहनों, पिता और दादी को उतारा मौत के घाट Big Breaking: एक ही परिवार के 4 लोगों की चाकू मारकर हत्या, घर में घुसकर मचाया तांडव, दो बहनों, पिता और दादी को उतारा मौत के घाट

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?