ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Railway breaking : ई-ऑक्शन से भरेगा रेलवे का खजाना, दुर्ग-विशाखापट्नम एक्सप्रेस के पार्सल बोगी का हुआ ई-ऑक्शन… मिलेंगे इतने लाख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

Railway breaking : ई-ऑक्शन से भरेगा रेलवे का खजाना, दुर्ग-विशाखापट्नम एक्सप्रेस के पार्सल बोगी का हुआ ई-ऑक्शन… मिलेंगे इतने लाख

By Mohan Rao
Published: November 22, 2022
Share
दुर्ग-विशाखापट्नम एक्सप्रेस
SHARE

रायपुर। रेलवे ने अपने ट्रेनों में पार्सल सुविधा को बेहतर बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया को आसान बना दिया है। इसके तहत अब रेलवे अब अपनी कई सेवाओं को ई-ऑक्शन के माध्यम से टेंडर निकाल रहा है। इससे रेलवे ने राजस्व बढ़ाने के साथ की टेंडर प्रक्रिया को आसान बना दिया है। इसके तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग जंक्शन से चलने वाली दुर्ग विशाखापट्नम एक्सप्रेस के पार्सल बोगी को ई-ऑक्शन किया गया है। दो साल के लिए इस बोगी को 44 लाख रुपए दिया गया। अब दो साल के लिए रेलवे को एक निश्चित राशी मिल गई है।

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया डिजिटल इंडिया अभियान कम समय और लागत में कार्यों को तीव्र गति दे रहा है। भारतीय रेल द्वारा विभिन्न स्रोतों से वाणिज्यिक आय एवं गैर किराया राजस्व अनुबंध को तीव्र गति देने के लिए निविदा की पुरानी प्रक्रिया की जगह ई-ऑक्शन की नई प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में पार्सल लीजिंग के तहत गाड़ी संख्या 18529 दुर्ग -विशाखापट्टनम एक्सप्रेस में 4 टन का रियर कंपार्टमेंट ई-ऑक्शन के द्वारा 2 साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट अवार्ड किया गया जिससे रायपुर रेल मंडल के गेर राजस्व में 44 लाख रुपए का इजाफा होगा।

पार्सल के साथ इन सेवाओं का भी होगा ई-ऑक्शन
इस प्रक्रिया के तहत पार्सल लीजिंग, पार्किंग, पे एवं यूज शौचालय, वाणिज्यिक पब्लीसिटी एवं स्टेशन पर एटीएम स्थापना आदि कार्य को ई-नीलामी के माध्यम से सुनिश्चित किया गया है। व्यवस्था को पारदर्शी एवं सभी के लिए सुलभ बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम (आईआरईपीएस) के माध्यम से वाणिज्यिक आय और गैर-किराया राजस्व अनुबंधों को इलेक्ट्रॉनिक नीलामी के दायरे में लाने के लिए कदम उठाए हैं।

डिजीटल इंडिया के तहत किया गया लॉन्च
भारतीय रेल द्वारा डिजिटल इंडिया एवं डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह ई-नीलामी पोर्टल लांच किया गया है। ई-नीलामी के इस पोर्टल के माध्यम से भारत में कहीं भी रहने वाले बोलीदाता केवल एक बार पंजीकरण कर भारतीय रेलवे की किसी भी फील्ड, यूनिट द्वारा नीलामी में भाग ले सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक रूप से जमानत राशि जमा करने के बाद किसी परिसंपत्ति के प्रबंधन अधिकारों के लिए दूरस्थ रूप से बोली लगाई जा सकती है। सफल बोलीदाता बहुत कम समय में ऑनलाइन और ई-मेल के माध्यम से स्वीकृति प्राप्त करने में सक्षम हैं। अब ई-नीलामी प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा है । इससे दूर-दराज में रहने वाले आम लोग भी प्रौद्योगिकी का उपयोग करके कम समय में इसमें भाग ले सकते हैं, इससे निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

गुजरात में सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कैबिनेट का विस्तार कल… नए मंत्री ले सकते हैं शपथ
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने वर्चुअल ली जिला खनिज न्यास की शासी परिषद की बैठक…. खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए 12.21 करोड़ रुपए के 113 कार्यों की दी स्वीकृति
पुंछ में तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
भारत में कोरोना: नए केसेस में लगातार बढ़ोत्तरी…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 46951 नए मामले… 212 लोगों की हुई मौत
सिम्स से नर्स की एक्टिवा पार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल ने कहा पैरा दान करने वाले यहां के किसानों ने पेश की मिसाल, 100 ट्रैक्टरों को गौठान के लिए किया रवाना सीएम बघेल ने कहा पैरा दान करने वाले यहां के किसानों ने पेश की मिसाल, 100 ट्रैक्टरों को गौठान के लिए किया रवाना
Next Article गोठानों में लापरवाही बरतने वाले नोडल अधिकारी होगें सस्पेंड, समय सीमा की बैठक में कलेक्टर का सख्त रुख.. जानें बैठक की खास बातें

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?