ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक के जन्मदिन पर दिग्गजों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं, उमड़ा जनसैलाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक के जन्मदिन पर दिग्गजों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं, उमड़ा जनसैलाब

By Om Prakash Verma
Published: November 22, 2022
Share
विधायक के जन्मदिन पर दिग्गजों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं, उमड़ा जनसैलाब
विधायक के जन्मदिन पर दिग्गजों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं, उमड़ा जनसैलाब
SHARE

सुआ, कर्मा नृत्य जैसे पारंपरिक कलेवर में जनता ने मनाया अपने विधायक का जन्मोत्सव
दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के जन्मदिन पर प्रदेश के सभी बड़े नेताओं एवं मंत्रियों ने शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सहित अन्य नेताओं ने भी वोरा को बधाई दी। वरिष्ठ मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, राजेन्द्र साहू, महापौर धीरज बाकलीवाल ने स्वयं मिलकर वोरा को शुभकामनाएं दीं।

शहर भर के मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं में सुबह से ही वोरा निवास में पहुंचने के लिए उत्साह दिखाई दिया विभिन्न सामाजिक संगठनों, अधिकारी कर्मचारियों समेत आम जनता ने भी अपने विधायक का जन्मदिन पूरे उत्साह से मनाया। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक झलकियों के रूप में सुआ नृत्य एवं कर्मा नाच मंडली ने भी समा बांधा। युवक कांग्रेस द्वारा विधायक वोरा को धान से तौल कर धान का दान कराया गया साथ ही ब्लड डोनेशन कैम्प का भी आयोजन किया गया जहां सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा स्वस्फूर्त रक्त दान किया गया। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से मोबाइल मेडिकल यूनिट लगा कर लोगों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। वोरा ने सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

वोरा निवास में जन्मदिन पूरे उत्साह एवं उमंग से मनाने के बाद वोरा निगम परिसर पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया एवं सफाई मित्रों द्वारा उनके जन्मदिन पर केक कटवा कर शुभकामनाएं दी गईं। दिन भर ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ शहर वासियों एवं कांग्रेसियों ने धूमधाम से अपने लाडले विधायक का जन्मदिन मनाया। इस दौरान पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, जिला अध्यक्ष गया पटेल,सभी ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद, एल्डरमैन, संगठन पदाधिकारी, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई, महिला कांग्रेस टीम के साथ ही भारी संख्या में शहर वासी उपस्थित थे।

Breaking News : बीजापुर-सुकमा सीमा पर नक्सली गोलीबारी में तीन जवान शहीद, सीएम साय सहित मंत्री विधायकों ने दी श्रद्धाजंलि
टीकाकरण में कई बड़े राज्यों से आगे छत्तीसगढ़: अब तक लगाए गए 1.04 करोड़ टीके… 45 वर्ष से अधिक के 82 और 18 से 44 आयु वर्ग के 23 प्रतिशत लोगों ने लगावाया टीका
छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना: 2373 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 1.65 करोड़ रुपए से अधिक राशि का भुगतान
सख्त लॉकडाउन से पहले बाजारों में लोगों का बूम: गायब हुए आलू…. कीमतें इतनी की बेहाल हुए लोग
अब देश के केवल 111 जिलों में 100 से अधिक मामले, रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भानुप्रतापपुर उपचुनाव: त्रिकोणीय हुआ मुकाबला, सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी से कांग्रेस-भाजपा में खलबली, बिगड़ा चुनावी गणित भानुप्रतापपुर उपचुनाव: त्रिकोणीय हुआ मुकाबला, सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी से कांग्रेस-भाजपा में खलबली, बिगड़ा चुनावी गणित
Next Article रायगढ़ के जिंदल स्टील में बड़ा हादसा, गैस पाइप फटने से पांच मजदूर झुलसे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?