ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अजय देवगन की दृश्यम 2 ने पहले सप्ताह में की इतने करोड़ रुपये की कमाई…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

अजय देवगन की दृश्यम 2 ने पहले सप्ताह में की इतने करोड़ रुपये की कमाई…

By Sonu Sahu
Published: November 22, 2022
Share
SHARE

अभिनेता अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों को भी पसंद आई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी रफ्तार पकड़ चुकी है। सिनेमाघरों में अच्छी शुरुआत मिलने के बाद इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में करीब 64 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म 18 नवंबर को बड़े पर्दे पर आई थी। दर्शकों का मानना है कि पहले भाग की तरह इसके दूसरे भाग में भी रोमांच बरकरार है। समीक्षक तरण आदर्श फिल्म के पहले वीकेंड का कलेक्शन शेयर किया है।

पहले दिन फिल्म ने 15.38 करोड़ रुपये बटोरे। दूसरे दिन इसने 21.59 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रविवार को दृश्यम 2 ने अपने खाते में 27.17 करोड़ रुपये जोड़े। इस प्रकार फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा 64.14 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा। शुरुआती रुझान को देखते हुए कई समीक्षकों का मानना है कि यह फिल्म सुपरहिट साबित होगी। बता दें कि पहले दिन के कलेक्शन के बाद फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया था। ओपनिंग डे की तुलना में दूसरे दिन इसकी कमाई में करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। तीसरे तीन इसके कलेक्शन में लगभग 26 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी अच्छी रही थी।

रिलीज से पहले फिल्म के 35,000 से ज्यादा टिकट बुक हो गए थे। इसी के साथ दृश्यम 2 ओपनिंग वीकेंड में साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई। रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र इस सूची में पहले स्थान पर है। इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 120.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने अपने पहले वीकेंड में 55.96 करोड़ रुपये कमाए थे। अक्षय कुमार की राम सेतु ने पहले वीकेंड में 55.48 करोड़ रुपये बटोरे थे।

दृश्यम 2 में अजय के अलावा अभिनेत्री तब्बू और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिकाओं में दिखे हैं। श्रिया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला और कमलेश सावंत भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि विजय सालगांवकर (अजय) का परिवार फिर मुसीबत में फंस जाता है। इस बार अक्षय ने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में अपनी छाप छोड़ी है। इसका निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। ऑरिजनल फिल्म दृश्यम 2015 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था। निशिकांत अब इस दुनिया में नहीं रहे। अगस्त, 2020 में 50 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

प्रशिक्षण शिविर में जा रहे कांग्रेसी दल का भिलाई में हुआ भव्य स्वागत
जगदलपुर एयरपोर्ट से नियमित इंडिगो विमान सेवा 31 मार्च से होगी शुरू, एयरपोर्ट के कार्यों में लाई गई तेजी
Gustakhi Maaf: सबसे ऊपर है हनीट्रैप का स्थान
भिलाई के स्पा सेंटर में मसाज की जगह देह व्यापार, दो सेंटरों पर पुलिस की रेड
सरकार का प्रयास लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना – गुरु रूद्रकुमार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लेट्यूस की पत्तियों को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे कई स्वास्थयवर्धक फायदे…
Next Article Breaking : बिलासपुर में रहकर भिलाई के युवा चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा, गिरफ्त में आने के बाद  पुलिस पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?