दुर्ग। ग्रीन बीटल रेसिडेन्स दीपक नगर में रहने वाले बुजुर्ग दंपती से 1 करोड 20 लाख 99 हजार 93 रुपए की ठगी के आरोपी गिरफ्तार हो गए है। दो माह पहले बुजुर्ग दंपती ने इसकी शिकायत मोहन नगर थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद मोहन नगर पुलिस ने एंटी साइबर व क्राइम यूनिट की सहायता से आरोपियों को दबोचने में सफलता मिली है।
बता दें प्रार्थी अभय गावडे ने मोहन नगर ने में 19 सितंबर 2022 को शिकायत दर्ज कराई थी। शषि यादव एवं प्रदीप यादव नाम दो लोगों ने बच्चों का क्लासमेट होने का भरोसा दिलाकर घर में आना जाना शुरू किया। भरोसे में लेकर अलग अलग कारण बताते हुए कई बार रुपए लिए। इस तरह से दोनों ने कुल 1,20,99,093 रुपए ले लिए। धोखे में रखकर दोनों ने बुजुर्ग दंपती से ठगी की। शिकायत के बाद दोनों के खिलाफ धारा 120 बी, 34, 420 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। लगातार पता बदल-बदलकर छिप रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के ट्रांजेक्शन चेक किया और लगातार दोनों की पतासाजी करती रही। पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी दुर्ग में हैं इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया। दोनो ने बुजुर्ग दंपती से ठगी करने की बात स्वीकारी है। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों पर कार्रवाई की है। आरोपियों की निशान देही पर 3 नग एटीएम कार्ड, 1 मोबाईल, पेन कार्ड, एटीएम एवं पासबुक बरामद किया गया।
