ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पहुंची मानवाधिकार आयोग की टीम, जेल से लेकर बाल संप्रेक्षण गृह, जिला अस्पताल व आंगनबाड़ी की देखी व्यवस्था
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग पहुंची मानवाधिकार आयोग की टीम, जेल से लेकर बाल संप्रेक्षण गृह, जिला अस्पताल व आंगनबाड़ी की देखी व्यवस्था

By Mohan Rao
Published: November 18, 2022
Share
दुर्ग पहुंची मानवाधिकार आयोग की टीम
SHARE

दुर्ग। राज्य मानवाधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरधारी नायक एवं सदस्य नीलम चंद सांखला शुक्रवार को दुर्ग पहुंचे। यहां उन्होंने मानवाधिकार आयोग में दर्ज प्रकरणों के निराकरण के स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद जेल, बाल संप्रेक्षण गृह, जिला अस्पताल, आश्रमशाला, आंगनबाड़ी और कोतवाली थाने का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा से मानवाधिकार आयोग में दर्ज प्रकरणों के निराकरण की वस्तुस्थिति भी पूछी।

इस मौके पर अध्यक्ष गिरधारी नायक ने कोविड महामारी से मृत लोगों के परिजनों के मुआवजा प्रकरणों की जानकारी ली तथा शीघ्रता से मुआवजा के लिए शेष पात्र परिजनों को भुगतान कराने कहा। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों से जुड़ी जिम्मेदारी भी अहम है। जिन बुजुर्गों के परिजन उनका ध्यान नहीं रख रहे हैं। उन्हें मेंटेनेंस एंड वेलफेयर आफ पेरेंट्स एक्ट के अंतर्गत राहत प्रदान करें। उन्होंने कार्यस्थलों पर भी महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने कहा।

मजिस्ट्रीय इन्क्वारी में उन्होंने एनएचआरसी की गाइडलाइन का विशेष रूप से ध्यान रखने कहा। टीम ने कोतवाली थाने का निरीक्षण भी किया और पुराने प्रकरणों के विधिवत निराकरण के लिए कहा। इस दौरान एसपी डा. अभिषेक पल्लव, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का भी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग की टीम से श्याम कुमार साहू उपसचिव (न्यायाधीश), मनीष मिश्र संयुक्त संचालक, कुटेश्वर चंद्रा लेखाधिकारी, निरीक्षक द्वय वीपी चौहान एवं माया शर्मा सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

जिला चिकित्सालय में पृथक जेल वार्ड बनाने का सुझाव
अध्यक्ष ने जिला चिकित्सालय के दौरान यहां इलाज के लिए आने वाले बंदियों के लिए पृथक वार्ड बनाने सुझाव दिया। यहां उन्होंने मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में बातचीत की। उनसे भोजन और दवाईयों के बारे में बात की। हमर लैब भी देखा। यहां डाक्टरों ने बताया कि यहां 90 तरह के टेस्ट निःशुल्क होते हैं। इस पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने जेल का निरीक्षण भी किया। यहां सुविधाओं की जानकारी ली। बंदियों से सुविधाओं के बारे में पूछा। यहां पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली।

नशामुक्ति के लिए करें कार्य
बाल संप्रेक्षण गृह के दौरे में उन्होंने विधि विरुद्ध बच्चों से बातचीत की। बातचीत में यह बात सामने आई कि अधिकांश बच्चों ने गुस्से में या नशे में वारदात की। अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों की मनोवैज्ञानिक काउंसिलिंग करें। इसके साथ ही बच्चों की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए ट्रेनर्स को भी बुलाने कहा ताकि बच्चे शुभ कार्य की दिशा में प्रेरित हो सकें। उन्होंने बच्चों से कहा कि परिस्थिति, संगति और मन का घटना से बहुत संबंध रहता है। मन को शांत रखने इन्हें योग और ध्यान सिखायें। इन्हें पढ़ाई के साथ ही मोबाइल रिपेयरिंग जैसे छोटे-छोटे काम सिखाएं ताकि ये अपने पैरों पर खड़ें हो सकें और अनावश्यक भटकाव से बचें। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि यहां लगातार ऐसी सकारात्मक गतिविधियां की जा रही हैं। दल वृद्धाश्रम, आश्रम शाला और आंगनबाड़ी केंद्र भी पहुंचा। यहां उन्होंने सुविधाओं की जानकारी ली। वृद्धाश्रम में खाने के बारे में जानकारी ली और किचन देखा। वृद्धजनों से सुविधाओं की जानकारी ली। आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण की स्थिति और सुविधा देखी।

सीएम ममता बनर्जी ने किया, बंगाल में खेला होबे दिवस का ऐलान, कहा- जनता ने किया है पसंद
टाउनशिप के लोगों को साफ पानी देने की मुहीम… मो शाहिद ने सेक्टर-7 के बाद सेक्टर-6 में शुरू किया नया राहत केंद्र… तुलसी साहू ने किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ की ऑर्केस्ट्रा डांसर का शव झारखंड में फंदे पर लटकता मिला, संचालक व अन्य नर्तकियां फरार
Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर भारी बारिश का अलर्ट
दीपावली के एक दिन पहले पुलिस ने यहां पकड़ा लाखों का जुआ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नेक पहल : अल मदद ने बांटे जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े नेक पहल : अल मदद ने बांटे जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े
Next Article प्रेमिका को चौथी मंजिल से नीचे फेंकने वाले युवक का पुलिस ने किया एनकाउंटर, परिवार वाले बोले बेटी पर बना रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव प्रेमिका को चौथी मंजिल से नीचे फेंकने वाले युवक का पुलिस ने किया एनकाउंटर, परिवार वाले बोले बेटी पर बना रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?