ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: winter season: हर महिला के पास जरूर होनी चाहिए ये 5 विंटर जैकेट…
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedOther

winter season: हर महिला के पास जरूर होनी चाहिए ये 5 विंटर जैकेट…

By Sonu Sahu Published November 18, 2022
Share
SHARE

सर्दियों में जैकेट न सिर्फ गर्माहट का अहसास करवाती है, बल्कि एक स्टाइलिश और एजी लुक भी देती है। यही कारण है कि आजकल बाजार में कई तरह की विंटर जैकेट मौजूद हैं, लेकिन कई महिलाएं इस कशमकश में रहती हैं कि उनमें से किसे अपनी अलमारी का हिस्सा बनाना चाहिए। आइए आज हम आपको पांच ट्रेंडी विंटर जैकेट और उनसे जुड़ी फैशन टिप्स बताते हैं, जिनकी मदद से आप अच्छी विंटर जैकेट का चुनाव कर सकते हैं।

Contents
क्रॉप टेलर्ड जैकेटलॉन्ग चेकर्ड जैकेटबॉम्बर जैकेटडेनिम जैकेटडबल ब्रेस्टेड जैकेट

क्रॉप टेलर्ड जैकेट

इस जैकेट को महिलाएं कैजुअल ब्रंच और मूवी नाइट से लेकर फॉर्मल पार्टी और डेट नाइट तक किसी भी अवसर पर पहन सकती हैं। यह आपको कूल और चिक वाइब दे सकती है। आप एक न्यूड रंग की क्रॉप टेलर्ड जैकेट को अपने स्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं और इसे क्रॉप टॉप समेत क्रीम रंग के हाई-राइज पैंट के साथ पहन सकते हैं। इससे आपको सर्दी से बचाव के साथ बेहतरीन लुक भी मिलेगा।

लॉन्ग चेकर्ड जैकेट

चेकर्ड पैटर्न एक बार फिर से ट्रेंड में होने के कारण लॉन्ग चेकर्ड जैकेट भी महिलाओं के पास जरूर होनी चाहिए। लॉन्ग चेकर्ड जैकेट को आप फॉर्मल मीटिंग, डिनर और यहां तक कि कैजुअल हैंगआउट के अवसर के दौरान भी पहन सकती हैं। हल्के भूरे या हल्के हरे रंग के चेकर्ड पैटर्न वाली लॉन्ग जैकेट को चुनना बेहतर है, जिसे आप टॉप-पैंट या मिनी ड्रेस के साथ पहन सकती हैं।

बॉम्बर जैकेट

अगर आप स्ट्रीट-स्टाइल और ट्रेंडी लुक में रहना ज्यादा पसंद करती हैं तो एक अच्छी गुणवत्ता वाली बॉम्बर जैकेट में निवेश करें। आप ऑलिव ग्रीन, डार्क ब्लू या मैरून जैसे रंगों में क्रॉप बॉम्बर जैकेट को चुन सकती हैं और इसे एक प्लेन व्हाइट टी-शर्ट, डेनिम जींस और बूट्स या स्नीकर्स के साथ पहन सकती हैं। आप इस जैकेट को बैगी या कार्गो पैंट्स के साथ भी आजमा सकती हैं।

डेनिम जैकेट

सबसे क्लासिक विंटर आउटफिट में से एक, डेनिम जैकेट हर महिला की अलमारी में जरूर होनी चाहिए। यह एक फ्रेश और लाइट कैजुअल लुक देती है और यह रोजाना पहनने के लिए बढिय़ा है। आप डेनिम-ऑन-डेनिम लुक के लिए जा सकती हैं। इसके लिए आप डेनिम जैकेट को डेनिम स्कर्ट या जींस और एक ओवरसाइज्ड टी-शर्ट के साथ पहन सकती हैं। आप चाहें तो इसे क्रॉप टॉप और ब्लैक पेंसिल जींस के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

डबल ब्रेस्टेड जैकेट

डबल ब्रेस्टेड जैकेट फॉर्मल लुक के लिए एकदम बेहतरीन है। आप मिक्स टेक्सचर, बोल्ड रंग और प्लेफुल पैटर्न में डबल ब्रेस्टेड जैकेट को खुद के लिए चुन सकती हैं। गोल्डन बटन वाली हरे रंग की डबल ब्रेस्टेड जैकेट से आपको ग्लैम लुक मिलेगा। आप इस तरह की डबल ब्रेस्टेड जैकेट को न्यूट्रल रंग के टर्टल नेक ड्रेस, नी-हाई बूट्स और गोल्ड ज्वेलरी के साथ पहन सकती हैं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Sonu Sahu November 18, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिग बॉस 16 में होगी रिद्धिमा पंडित की एंट्री? अभिनेत्री ने कही यह बात…
Next Article Face serum vs face moisturiser: फेस सीरम बनाम फेस मॉइस्चराइजर, जानिए इनके बीच का अंतर…

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?