ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: One India Best India Scheme: छत्तीसगढ़ी युवाओं ने गुजराती वेशभूषा धारण कर दिया एक भारत का संदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

One India Best India Scheme: छत्तीसगढ़ी युवाओं ने गुजराती वेशभूषा धारण कर दिया एक भारत का संदेश

By Om Prakash Verma
Published: November 17, 2022
Share
One India Best India Scheme: छत्तीसगढ़ी युवाओं ने गुजराती वेशभूषा धारण कर दिया एक भारत का संदेश
One India Best India Scheme: छत्तीसगढ़ी युवाओं ने गुजराती वेशभूषा धारण कर दिया एक भारत का संदेश
SHARE

जीजीयू में सीबीसी रायपुर के मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का दूसरा दिन
गुजराती व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिता में भी दिखा भारी उत्साह
बिलासपुर (PIB)। जीजीयू का रजत जयंती सभागार में गुजराती वेशभूषा में सजे विश्वविद्यालय के बच्चे। एकबारगी ऐसा लगे जैसे हम छत्तीसगढ़ के बजाए गुजरात पहुंच गए हैं। यह मौका था सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) रायपुर द्वारा जीजीयू में आजादी का अमृत महोत्सव, एक भारत श्रेष्ठ भारत’ त्रिदिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी के दूसरे दिन पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का। बता दें कि भारत सरकार की एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत छत्तीसगढ़ का सहभागी राज्य गुजरात है। चटख और रंगीन परिधान धारण किए युवा मंच पर आए और उस वेशभूषा के बारे में बताना शुरू किया तो हॉल तालियों से गूंज उठा। किसी ने गुजरात काठियावाड़ में पहने जाने वाले ड्रेस, किसी ने कच्छ का रण की वेशभूषा पर प्रकाश डाला। कई प्रतिभागियों ने तो गुजराती भाषा में ही अपनी वेशभूषा की विशेषता के बारे में बताया।

गुजराती व्यंजन प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था। प्रतिभागियों ने गुजरात के प्रसिद्ध व्यंजन खांडवी, उंधियू, ढोकला, फाफाड़ा-जलेबी, दाबेली, गाठिया समेत कई अन्य व्यंजन तैयार कर प्रदर्शित किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. अमिता व राजभाषा अधिकारी अखिलेश तिवारी ने प्रतिभागियों से व्यंजन बनाने की विधि व उसकी विशेषता के बारे में जानकारी ली। रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत केंद्रित रंगोली बना कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

इस संबंध में केंद्रीय संचार ब्यूरो के कार्यालय प्रमुख शैलेष फाये ने जानकारी दी कि जीजीयू में देश के 6 विभिन्न राज्यों के एनएसएस वॉलेंटियर्स पूर्व गणतंत्र दिवस प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जीजीयू के विभिन्न विभागों में 10 हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। उनमें जागरूकता प्रसार के लिए त्रिदिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी के दूसरे दिन गुजरात पर केंद्रित फैंसी ड्रेस, गुजराती व्यंजन व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी के तीसरे दिन पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

डाक विभाग ने दी सुविधाएं
मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी के दूसरे दिन भारतीय डाक द्वारा कार्यक्रम स्थल पर आधार पंजीयन व अपडेशन की सुविधा प्रदान की गई। प्रदर्शनी में आए लोगों को सुकन्या समृद्धि योजना समेत भारतीय डाक की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। मुख्य डाक घर की जनसंपर्क अधिकारी सुनीता द्विवेदी ने लोगों को डाक की सुविधाओं से अवगत कराया।

ग्रामीण तकनीकी विभाग ने लगाया स्टॉल
प्रदर्शनी स्थल पर जीजीयू के ग्रामीण तकनीकी विभाग के विभागध्यक्ष डॉ. पुष्पराज सिंह के सहयोग से स्टॉल सह विक्रय केंद्र की स्थापना की गई है। इस स्टॉल पर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी हस्तनिर्मित सामग्रियां प्रदर्शित की गई है। जिनका विक्रय भी किया जा रहा है। इससे विक्रय से होने वाली आय से विभाग के विद्यार्थियों को लाभ प्रदान किया जाएगा।

आज समापन, बांटे जाएंगे पुरस्कार
आजादी का अमृत महोत्सव, एक भारत श्रेष्ठ भारत पर केंद्रित त्रिदिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का आज समापन होगा। समापन से पूर्व लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी पर केंद्रित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। छत्तीसगढ़ व सहभागी राज्य गुजरात के लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जा सकेगी। रंगोली, निबंध, फैंसी ड्रेस, गुजराती व्यंजन व प्रश्नमंच के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

कोरोना गाईडलाईन का पालन नहीं करने वाले मदिरा दुकानों, ढाबों और चखना सेंटरों के संचालकों पर कार्रवाई
Breaking news : दुर्ग से अमृतसर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, पुणे के लिए भी छठ स्पेशल… जानिए इन का पूरा शड्यूल
तांत्रिक पूजा से 1 का 100 करने का झांसा, दुर्ग में महाठग गैंग ने लगाया एक लाख का चूना… महिला सहित तीन गिरफ्तार
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय शिक्षा गौरव अलंकरण एवं शिक्षक सम्मान समारोह. 318 शिक्षकों का हुआ सम्मान
Big News : एएसपी संजय ध्रुव का ट्रांसफर रद्द, बने रहेंगे दुर्ग के एडिशनल… इन अफसरों का हुआ तबादला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर में अपोलो कॉलेज के स्टूडेंट्स का शानदार प्रदर्शन
Next Article घर से अचानक लापता बच्ची की लाश तालाब में तैरती मिली, छठवीं कक्षा में पढ़ती थी छात्रा

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?