बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में सरकारी महिला कर्मचारी से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी शख्स शादीशुदा है और फेसबुक से दोस्ती कर महिला को झांसे में लिया था। महिला का यौन शोषण के बाद आरोपी शख्स ने शादी से इनकार कर दिया। इसके महिला ने भाटापारा ग्रामीण थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय पीड़ता ने अपनी शिकायत में बताया कि पलारी निवासी शिक्षक दयाराम ध्रुव (40) से उसकी फेसबुक के जरिए जान पहचान हुई थी। शुरुआत में उसने अपने आप को आदिवासी समाज का उपाध्यक्ष बताया और शादी के लिए लड़का ढूंढने की बात कहकर नंबर ले लिया। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। इस बीच उसने खुद की शादी का प्रस्ताव रख दिया।
महिला आसानी से उसके झांसे में आ गई। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। इस दौरान टीचर महिला का शारीरिक शोषण भी करने लगा। महिला जब भी शादी के लिए कहती वह टाल देता। कुछ दिन बाद तो उसने शादी से पूरी तरह इंकार कर दिया। महिला ने इंक्वायरी की तो पता चला वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों बाप है। इसके बाद महिला ने आरोपी टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।