कोंडागांव। जिले धनोरा थाने में पदस्थ आरक्षक ने खुदकुशी कर ली है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। फायर की आवास सुनकर साथी कर्मचारी उसके कॉटेज में पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ उसकी लाश पड़ी हुई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर उच्च अधिकारी भी पहुंचे। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार धनोरा थाना में भूमनी कोंडागांव निवासी 33 वर्षीय आरक्षक साजेंद्र ठाकुर कार्यरत था। वह थाना कैंपस में ही क्वार्टर में रहता था। रविवार रात करीब 10 बजे आरक्षक साजेन्द्र ने खुद को सर्विस रायफल से गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना के बाद देर रात की एसडीओपी व तहसीलदार मौके पर पहुंचकर घटना जानकारी ली। फिलहाल आत्महत्या का सटीक कारण सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि आरक्षक पारिवारिक विवाद के कारण परेशान रहता था।




