ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फायर ब्रिगेड कर्मी से लूट का मामला, पांच माह बाद हाथ आए आरोपी… नशे का सामान खरीदने किया था कांड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

फायर ब्रिगेड कर्मी से लूट का मामला, पांच माह बाद हाथ आए आरोपी… नशे का सामान खरीदने किया था कांड

By Mohan Rao
Published: November 11, 2022
Share
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
SHARE

भिलाई। कुम्हारी थाना क्षेत्र में फायरब्रिगेड कर्मी के आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर चाकू की नोक पर लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के पांच माह बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने यह पूरा कांड नशे का सामान खरीदने पैसे जुटाने के लिए किया था।

बता दें यह घटना 6 जून 2022 की है। ग्राम जेवरा निवासी जितेन्द्र ध्रुवे ने कुम्हारी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह फायर ब्रिगेड ऑफिस रायपुर में काम करता है और ड्यूटी से लौटते समय कुम्हारी के चेटुवा पुलिया के पास रात 10:45 बजे मोटर सायकल पर सवार 3 लड़कों ने उसे रोका। ऑंख में मिर्ची पाउडर फेंक-कर, हाथ-मुक्का एवं चाकू से मारपीट करते हुए वीवो कंपनी का मोबाईल फोन व पर्स लूट कर भाग गए। पर्स में आधार कार्ड, एटीएम, ड्रायविंग लायसेंस, पेन कार्ड, आईडी कार्ड व 1700 रूपए नगद को लूटकर भाग गए। इस मामले में धारा 394,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जांच के दौरान प्रार्थी से पूछताछ के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इस दौरान आदतन अपराधियों व जेल से रिहा हुए अपराधियों से पूछताछ कर पतासाजी के प्रयास किया गया लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल पाया। घटना के पांच माह बीतने के बाद मुखबिर से पता चला कि ग्राम लिमतरा निवासी शाहिल बंजारे, सान्याल चंद्रवंषी और एक नाबालिग लड़का नशा करके मोटर साइकिल पर देर रात तक घूमते रहते हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इन नशेडियों पर नजर रखना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को देररात में घूमते पकड़ा। तीनों से कड़ाई से पूछताछ की और तलाशी के दौरान फायर कर्मी से लूटा गया मोबाइल मिला। इसके बाद आरोपी टूट गए और 6 जून की घटना को उन्हीं के द्वारा अंजाम दिए जाने की बात सामने आई।  पुलिस ने आरोपियों के पास से वीवो कंपनी का स्मार्ट फोन एवं पर्स बरामद किया। पर्स में आधार कार्ड, एटीएम, ड्रायविंग लायसेंस, पेन कार्ड, आईडी कार्ड के साथ 330 रुपए भी बरामद किया गया। साथ ही मोटर साइकिक सीजी 04 एलसी 2798 को भी जब्त किया गया।

केबीसी 16 पर, जब पार्थ ने महान रामधारी सिंह दिनकर जी की कविता सुनाई तो अमिताभ बच्चन पुरानी यादों में खो गए
रायपुर से जबलपुर के बीच 3 अगस्त से चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव सीएम साय को दी जानकारी
मुख्य सचिव ने राज्य के सीमावर्ती धान उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
एफिल टावर के सामने लेडी लव मलाइका के साथ रोमांटिक हुए अर्जुन, शेयर की फोटोज़
CG Crime : सड़क पर खड़ी गाड़ियों ने डीजल चुराने वाला गैंग पकड़ाया, 1100 लीटर से ज्यादा डीजल जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देशी शराब की सील पैक बोतल में मिली ऐसी चीज, जिसे देखते ही उड़ गए पीने वालों के होश, गुस्से में सभी नशेड़ी देशी शराब की सील पैक बोतल में मिली ऐसी चीज, जिसे देखते ही उड़ गए पीने वालों के होश, गुस्से में सभी नशेड़ी
Next Article Breaking: भेंट-मुलाकात में छात्रों की शिकायत पर CM ने प्राचार्य को किया निलंबित, क्लर्क का भी ट्रांसफर करने के दिए निर्देश, छात्रा की अंग्रेजी सुनकर बोले… Breaking: भेंट-मुलाकात में शिकायत पर CM ने प्राचार्य को किया निलंबित, क्लर्क का भी ट्रांसफर करने के दिए निर्देश, छात्रा की अंग्रेजी सुनकर बोले…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?