ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सड़क हादसों के बाद मौके पर पहुंचेंगे एसडीएम और एसडीओपी, रोड सेफ्टी की खामियों की बनाएंगे रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सड़क हादसों के बाद मौके पर पहुंचेंगे एसडीएम और एसडीओपी, रोड सेफ्टी की खामियों की बनाएंगे रिपोर्ट

By Mohan Rao
Published: November 10, 2022
Share
कलेक्टर की समीक्षा बैठक
SHARE

दुर्ग। सड़क दुर्घटना होने पर एसडीएम और एसडीओपी घटनास्थल का मुआयना करेंगे। दुर्घटना किस परिस्थिति में हुई इसकी बारीक पड़ताल करेंगे और अपनी रिपोर्ट देंगे, ताकि समीक्षा कर दुर्घटना के लिए जिम्मेदार मानवीय अथवा तकनीकी त्रुटि को चिन्हांकित किया जा सके। संबंधित थानेदार और ट्रैफिक से संबंधित अधिकारी भी इसमें शामिल रहेंगे। यह निर्देश कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने अधिकारियों को दिये। बैठक में एसपी डा. अभिषेक पल्लव भी मौजूद थे।

एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 59 बिन्दुओं का जा प्रतिवेदन दुर्घटना के बाद दिया जाता है। इन प्रतिवेदनों की समीक्षा से यह जानने में मदद मिलती है कि दुर्घटना किस वजह से अधिक हो रही है। कलेक्टर-एसपी ने हर महीने दुर्घटना में होने वाली मृत्यु के कारणों की गहन समीक्षा के लिए प्रत्येक प्रकरण में केस स्टडी बनाने के निर्देश दिये ताकि इस पर गहन विचार कर त्रुटियों को सुधारा जा सके। बैठक में अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, एसडीएम विपुल गुप्ता, मुकेश रावटे, ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर लवकेश ध्रुव, सीएमएचओ डा. जेपी मेश्राम, पीडब्ल्यूडी ईई अशोक श्रीवास, आरटीओ अधिकारी अनुभव शर्मा एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सेफ्टी आडिट से जुड़े अधिकारियों की ट्रेनिंग होगी
कलेक्टर ने कहा कि सेफ्टी आडिट के माध्यम से ऐसी जगहों को चिन्हांकित किया जाएगा जहां दुर्घटना की आशंका अधिक होती है। सेफ्टी आडिट टीम में निर्माण एजेंसी से जुड़े अधिकारी, पुलिस एवं रेवेन्यू के अधिकारी होंगे। सेफ्टी आडिट टीम की ट्रेनिंग होगी और उन्हें सड़क सुरक्षा से संबंधित उपकरणों के बारे में विशेष रूप से बताया जाएगा। साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर जुड़े तकनीकी बिन्दुओं से भी अवगत कराया जाएगा। मौके पर टीम के अधिकारी पहुंचकर रिफ्लेक्टर, ब्लिंकर्स आदि के संबंध में सुझाव देंगे। जहां ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप आदि की जरूरत है उसके बारे में भी बताया जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि स्कूल जैसे सार्वजनिक जगहों के पूर्व अनिवार्य रूप से स्पीड को लेकर चेतावनी बोर्ड होने चाहिए। जहां अंधा मोड़ है वहां पीडब्ल्यूडी और अन्य संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारी इसे ठीक करने के लिए आवश्यक उपाय कर लें। ब्लैक स्पाट एवं ग्रे स्पाट के साथ ही उन क्षेत्रों को भी चिन्हांकित किया जाएगा जहां दुर्घटनाओं की संख्या अन्य जगहों से अधिक है और इसके लिए सुधारात्मक कार्य किया जाएगा।

रिस्पांस टाइम पर भी होगी नजर
अधिकारी द्वय ने कहा कि दुर्घटना होने के बाद रिस्पांस टाइम भी अहम है। दुर्घटना के कितने समय के बाद एंबुलेंस आई। अस्पताल में इलाज कब आरंभ हुआ। रिफर कब किया गया। इस तरह से हर स्तर पर गहन समीक्षा की जाएगी ताकि किसी भी बिन्दु पर किसी तरह की त्रुटि न छूट जाए। नशे में गाड़ी चलाने वाले वाहनचालकों की भी नियमित मानिटरिंग के निर्देश दिये गये। ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से सघन जांच के निर्देश दिये गये। बीएसपी टाउनशिप में चिन्हांकित 6 ग्रे स्पाट्स में आवश्यक सुधारात्मक कार्य करने बीएसपी प्रबंधन को सूचित करने के लिए भी बैठक में निर्णय लिया गया।

CG Crime : पत्नी की गला रेतकर हत्या कर पति ने लगाई फांसी…. जांच में जुटी पुलिस
श्रद्धा और उल्लास से भरी स्पेशल ट्रेन से 850 श्रद्धालु हुए अयोध्या धाम के लिए रवाना, हुए भाव-विभोर
रायपुर में पहला वनडे इंटरनेशनल आज, जानें क्या है पिच की कंडीशन और कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा के युवा उद्यमियों को किया प्रोत्साहित : आईआईएम में 50 युवा ले रहे हैं प्रशिक्षण
विष्णुदेव साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएससी फर्जीवाड़े की जांच करेगी सीबीआई, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway breaking : फिर एक बार रद्द हुई 20 ट्रेनें, दर्जनों ट्रेनों का बदला रूट… यात्रा करने से पहले जान लें पूरी डिटेल
Next Article कहीं शराब की आदत न छुड़वा दे पत्नी, यह सोचकर पति ने किया ऐसा कांड…. आप भी जानें पति ने कैसे की हैवानियत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?