ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking: 70 मजदूरों से भरी बस में टूटकर गिरी हाईटेंशन तार, करंट लगते ही लगी भयंकर आग, एक दर्जन से ज्यादा मजदूर झुलसे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsNational

Breaking: 70 मजदूरों से भरी बस में टूटकर गिरी हाईटेंशन तार, करंट लगते ही लगी भयंकर आग, एक दर्जन से ज्यादा मजदूर झुलसे

By @dmin
Published: November 9, 2022
Share
70 मजदूरों से भरी बस में टूटकर गिरी हाईटेंशन तार, करंट लगते ही लगी भयंकर आग, एक दर्जन से ज्यादा मजदूर झुलसे
70 मजदूरों से भरी बस में टूटकर गिरी हाईटेंशन तार, करंट लगते ही लगी भयंकर आग, एक दर्जन से ज्यादा मजदूर झुलसे
SHARE

लखनऊ. उत्तरप्रदेश में मजदूरों को ले जा रही बस में भयंकर आग लग गई। घटना अलीगढ़ के दादों में आलमपुर बाइपास पर बुधवार की है। जहां एक बड़ा हादसा हो गया। कासगंज रोड पर 70 मजदूरों से भरी बस में बिजली की एक हाईटेंशन लाइन टूट कर गिर गई। जिससे करंट फैलते ही पूरे बस में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग की लपटों के बीच फंसे मजदूरों में बचाव के लिए चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में एक दर्जन से ज्यादा मजदूरों के झुलसने की जानकारी सामने आ रही है।

70 मजदूर थे बस में सवार
जो बस हादसे की शिकार हुई उस बस में 70 मजदूर सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार मजदूर बस में सवार होकर महोबा से अलीगढ़ की ओर से आ रहे थे। इन सभी को थाना पाली के खुर्दिया गांव में एक भट्‌ठे पर काम करने के लिए ले जाया जा रहा था। तभी दोपहर में यह हादसा हो गया। हादसे में 12 से ज्यादा मजदूर घायल हुए हैं। सभी मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 की हालत गंभीर
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को छर्रा सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां पर 2 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं 15 मजदूर और बच्चे सामान्य रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मजदूरों ने बताया है कि वह ईंट भट्‌ठे पर काम करने के लिए जा रहे थे। उनका रहना और खाना भट्‌ठे पर ही होना था। इसीलिए वह अपने साथ परिवार, बच्चों और खाने पीने का सामान भी लेकर आए थे। उन्हें गांव खुर्दिया में भट्‌ठे पर ईंट बनाने का काम मिला था।

हाईकमान से कांग्रेस के 10 विधायकों की अपील: कैप्टन को निराश न करें, उन्हीं की वजह से पार्टी पंजाब में खड़ी है
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 नवम्बर को बलौदाबाजार, कटघोरा और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
एसएलआरएम में कचरा छटाई के नाम पर लीपापोती, आयुक्त ने रोका एजेंसी का भुगतान
मध्य भारत में अगले दो दिन में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा, 10-20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी कन्हर नदी, छत्तीसगढ़ और झारखंड के लिए वरदान मानी जाने वाली नदी सूखी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आयुक्त ने सुपर वायजर को दिया विशेष अधिकार, खुले में कचरा फेकने वालो से वसूल करेगा जुर्माना महापौर निधि से संवरेगा सार्वजनिक भवन, स्कूल और उद्यान
Next Article Big news : कर्ज के दबाव में पूरा परिवार खत्म, शख्स ने मजार के पास जाकर खाया जहर, पति-पत्नी व तीन बच्चों की मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?