ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टीवीएफ की स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज सिक्सर का ट्रेलर जारी, इस ओटीटी पर होगी रिलीज…
Share
Notification Show More
Latest News
चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री,  दर्शक दीर्घा में बैठकर कलाकारों की प्रस्तुतियों का लिया आनंद
September 18, 2026
सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती
September 18, 2026
आधार प्रमाणीकरण एवं सत्यापन विषय पर रायपुर में हुई एक-दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला
September 18, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में जले 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’
September 18, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
September 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

टीवीएफ की स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज सिक्सर का ट्रेलर जारी, इस ओटीटी पर होगी रिलीज…

By Sonu Sahu Published November 7, 2022
Share
SHARE

देश की चर्चित प्रोडक्शन कंपनी द वायरल फीवर (टीवीएफ) ने कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स बनाए हैं। अब इसके बैनर तले बनने वाली वेब सीरीज सिक्सर का ऐलान हो चुका है। यह सीरीज 11 नवंबर को अमेजन मिनी टीवी पर मुफ्त में प्रसारित होगी। मेकर्स ने इसका ट्रेलर भी शेयर कर दिया है। ट्रेलर की शुरुआत में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह इस प्रोजेक्ट के बारे में बताचीत करते हुए दिखे हैं।

अमेजन मिनी टीवी ने अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज सिक्सर की घोषणा की है। चैतन्य कुंभकोणम इस सीरीज का निर्देशन करेंगे। यह सीरीज हिंदी में दर्शकों के बीच आएगी और इसमें कुल छह एपिसोड होंगे। इसकी कहानी क्रिकेट के इर्द-गिर्द बुनी गई है। अभिनेता शिवांकित सिंह परिहार इस सीरीज में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वह टीवीएफ के अन्य प्रोजेक्ट्स बैचलर्स और एस्पिरेंट्स में अपना जलवा दिखा चुके हैं।

सीरीज में इंदौर के विजय नगर के एक युवा क्रिकेटर निकुंज शुक्ला उर्फ निक्कू के जीवन की झलक दिखाई गई है। शिवांकित ने यह किरदार निभाया है। इसमें भस्मासुर का उदाहरण देते हुए मजेदार अंदाज में कहानी दिखाई गई है। इसकी कहानी देश के छोटे शहरों में रहने वाले क्रिकेट खिलाडिय़ों और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को सामने लाती है। इसमें खेल भावना, लालच, भटकाव और सट्टेबाजी को भी दिखाने की कोशिश की गई है।

ट्रेलर में अभिनेता बद्री चव्हाण और अभिनेत्री करिश्मा सिंह की झलक भी दिखी हैं। खासतौर पर शिवांकित का अंदाज पसंद आया और एक उत्साही क्रिकेटर के किरदार में वह खूब जमे हैं। इसकी कहानी में कई ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं।

अमेजन एडवरटाइजिंग के प्रमुख गिरीश प्रभु ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने कहा, क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जो हर भारतीय को मंत्रमुग्ध कर देता है। हम अमेजन मिनी टीवी पर अपनी आगामी वेब सीरीज सिक्सर के साथ इस खेल के प्रति अटूट उत्साह और जुनून को जोडऩे के लिए बेहद उत्साहित हैं। हमें यकीन है कि यह सीरीज दर्शकों के बीच भी छक्का लगाएगी।

ओटीटी पर इन दिनों साफ-सुथरी सामग्री बनाने का काम अगर कोई कर रहा है, तो उसमें टीवीएफ का नाम सबसे आगे गिना जा सकता है। टीवीएफ की सीरीज एस्पिरेंट्स को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। 2019 में रिलीज हुई कोटा फैक्ट्री एक मनोरंजक वेब सीरीज है। टीवीएफ ने गुल्लक जैसी सीरीज बनाकर दर्शकों के बीच अपनी पैठ मजबूत बनाई। इसके बैनर तले बनी सीरीज पंचायत को भी शानदार प्रतिक्रिया मिली। अब तक इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं।

You Might Also Like

चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री,  दर्शक दीर्घा में बैठकर कलाकारों की प्रस्तुतियों का लिया आनंद

सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती

आधार प्रमाणीकरण एवं सत्यापन विषय पर रायपुर में हुई एक-दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में जले 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Sonu Sahu November 7, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक गलती पर रोजगार छिन रही UIDAI: अब आधार अपडेट करवाने में होगी दिक्कत, 14 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर आपरेटर व संचालक एक गलती पर रोजगार छिन रही UIDAI: अब आधार अपडेट करवाने में होगी दिक्कत, 14 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर आपरेटर व संचालक
Next Article सर्दी में बंद हो गई है नाक तो आपके काम आएंगे ये घरेलू नुस्खे

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?