ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘खाकी’ ने की दरिंदगी, ट्रेन में दुष्कर्म के बाद हत्या, सिपाही समेत चार गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

‘खाकी’ ने की दरिंदगी, ट्रेन में दुष्कर्म के बाद हत्या, सिपाही समेत चार गिरफ्तार

By Om Prakash Verma
Published: November 7, 2022
Share
'खाकी' ने की दरिंदगी, ट्रेन में दुष्कर्म के बाद हत्या, सिपाही समेत चार गिरफ्तार
'खाकी' ने की दरिंदगी, ट्रेन में दुष्कर्म के बाद हत्या, सिपाही समेत चार गिरफ्तार
SHARE

मुरादाबाद (एजेंसी)। चंदौसी स्टेशन पर बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन में हत्या के बाद जिस युवती का शव मिला था, उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ था। स्लाइड जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने हत्या के अलावा दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। इस मामले में बरेली जीआरपी के सिपाही नीरज कुमार समेत चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है और आरोपी सिपाही निलंबित कर दिया गया है। बरेली में निजी कंपनी में नौकरी करने वाली अलीगढ़ निवासी 23 वर्षीय युवती का शव 29 जून को बरेली से अलीगढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की दिव्यांग बोगी में मिला था। पोस्टमार्टम में गला दबाने की पुष्टि होने पर चंदौसी जीआरपी थाने में अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

युवती के परिजनों ने कॉल रिकॉर्डिंग और पुरानी बातचीत के आधार पर चार लोगों पर संदेह जताया था। इसके बाद जीआरपी ने बरेली के कारपेंटर इश्तियाक अहमद, बरेली की निजी कंपनी में काम करने वाले शाहजहांपुर के एसआर राजपूत उर्फ शीशराम, अलीगढ़ के अवधेश कुमार और बरेली जीआरपी के सिपाही नीरज कुमार को मामले में आरोपी बनाया था।
पोस्टमार्टम के समय बनाई गई स्लाइड की जांच में युवती के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई है। स्लाइड रिपोर्ट मिलने पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाने के साथ चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी रेलवे अपर्णा गुप्ता ने बताया कि चारों को जेल भेज दिया गया है। इनमें शामिल बरेली जीआरपी के सिपाही नीरज कुमार को निलंबित कर दिया है।

डीएनए जांच के लिए सैंपल लेंगे
एसपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपियों की पहचान करने के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी। डीएनए जांच के लिए चारों आरोपियों का सैंपल लिया जाएगा।

ट्रेन में ही हुई थी हत्या
चंदौसी जीआरपी टीम की शुरुआती जांच में युवती के बरेली स्टेशन पर खुद ट्रेन में सवार होने की बात सामने आई है। इससे स्पष्ट हो गया है कि युवती की हत्या ट्रेन में ही की गई थी।

ट्रेन में मुस्लिम यात्री ने मांगी थी चाय, मिला इफ्तार भोजन, कैटरिंग स्टाफ ने यूं जीता दिल
ठंड बढ़ी, तिब्बतियों का बाजार गरमाया
UPSC 2024 Result: सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप, देखें सूची
औद्योगिक क्षेत्र के दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग…. फायर ब्रिगेड की 6 गाडिय़ों से बुझी आग
भारत मंडपम में दिखी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, देश की राजधानी में लोक कलाकारों का भव्य प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैरिटल रेप से जुड़ी याचिकाओं पर 21 मार्च को सुनवाई, केन्द्र सरकार को 15 फरवरी तक देना होगा जवाब Breaking News : सुप्रीम कोर्ट में EWS Reservation पर मोदी सरकार की बड़ी जीत, कोर्ट ने कहा सही है सरकार का फैसला
Next Article 11 साल की बच्ची से 15 साल के लड़के ने किया बलात्कार, जानवर चराने दोनों गए थे जंगल, तभी डोल गई नाबालिग की नीयत 11 साल की बच्ची से 15 साल के लड़के ने किया बलात्कार, जानवर चराने दोनों गए थे जंगल, तभी डोल गई नाबालिग की नीयत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?