ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेहरू कप फाइनल हिंसा: हॉकी इंडिया ने 11 खिलाड़ियों को किया सस्पेंड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

नेहरू कप फाइनल हिंसा: हॉकी इंडिया ने 11 खिलाड़ियों को किया सस्पेंड

By @dmin
Published: December 11, 2019
Share
SHARE

हॉकी इंडिया की अनुशासन समिति ने मंगलवार को कड़ा फैसला करते हुए हाल में 56वें नेहरू कप फाइनल के दौरान हिंसा के लिए पंजाब सशस्त्र पुलिस और पंजाब नेशनल बैंक के खिलाड़ियों को अलग-अलग अवधि के लिए निलंबन किया। हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष भोला नाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई समिति की दो दिवसीय बैठक में सर्वसम्मति से पंजाब सशस्त्र पुलिस और पंजाब नेशनल बैंक के खिलाड़ियों को क्रमश: 12-18 महीने और 6-12 महीने के लिए निलंबित करने का फैसला किया।

समिति ने पंजाब सशस्त्र पुलिस के खिलाड़ियों हरदीप सिंह और जसकरन सिंह पर 18 महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया जबकि दुपिंदरदीप सिंह, जगमीत सिंह, सुखप्रीत सिंह, सरवनजीत सिंह और बलविंदर सिंह को 11 दिसंबर से 12 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया। हॉकी इंडिया/हॉकी इंडिया लीग की आचार संहिता के तहत स्तर तीन के अपराध के लिए टीम मैनेजर अमित संधू को भी 18 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया।

यह भी सिफारिश की गई कि पंजाब पुलिस की टीम को तीन महीने के निलंबित किया जाए और टीम 10 मार्च 2020 से नौ जून 2020 (अनधिकृत टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के कारण लगा निलंबन खत्म होने के बाद) तक अखिल भारतीय टूर्नामेंटों में खेलने की पात्र नहीं होगी।

पंजाब नेशनल बैंक के खिलाड़ी सुखजीत सिंह, गुरसिमरन सिंह और सुमित टोप्पो को 12 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है जबकि टीम के कप्तान जसबीर सिंह को छह महीने के लिए निलंबित किया गया है। टीम के मैनेजर सुशील कुमार दुबे को भी आचार संहिता और प्रतिबंधों का पालन करने में उनकी टीम की अक्षमता के कारण छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

यह भी सिफारिश की गई कि पंजाब नेशनल बैंक की टीम को तीन महीने के निलंबन के तहत रखा जाए और वह 11 दिसंबर से 10 मार्च तक किसी भी अखिल भारतीय टूर्नामेंट में खेलने की पात्र नहीं होगी। समिति ने सर्वसम्मति से यह भी सहमति व्यक्त की कि उपरोक्त सभी खिलाड़ी अपने प्रतिबंधों की समाप्ति के बाद 24 महीने की अवधि के लिए परिवीक्षा पर रहेंगे और आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन के लिए तत्काल स्तर तीन का अपराध माना जाएगा और वह व्यक्ति स्वतः दो साल के लिए निलंबित हो जाएगा।

साथ ही समिति ने पंजाब नेशनल बैंक को तीन महीनों के लिए निलंबित करने की सिफारिश की है जिसकी समय सीमा 11 दिसंबर 2019 से लेकर 10 मार्च 2020 होगी।

लखोली पार्षद साहू ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए मुख्यमंत्री कोष में दिया एक माह का वेतन
तांबा तार चोरी का दूसरा आरोपी चिन्टू को नौरोजाबाद पुलिस ने मय माल के किया गिरप्तार
निजी कंपनियों को लीज पर दिए जाएंगे स्टॉक में पड़े कोच, रेलवे का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ बिजली विभाग की गाड़ी में पकड़ाया साढ़े 12 लाख रूपए की शराब
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता काशी का निष्कासन रद्द
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जब रक्षक ही तस्कर बन जाए तो वन जीवों को कैसे बचाया जाए?
Next Article अंतिम बाजी जीतने उतरेगा भारत, वेस्टइंडीज के साथ तीसरा और निर्णायक टी-20 आज
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?