ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: असम की कुरूख करम नृत्य ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, दोनों राज्यों की कला-संस्कृति में समानता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

असम की कुरूख करम नृत्य ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, दोनों राज्यों की कला-संस्कृति में समानता

By Om Prakash Verma
Published: November 2, 2022
Share
असम की कुरूख करम नृत्य ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, दोनों राज्यों की कला-संस्कृति में समानता
असम की कुरूख करम नृत्य ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, दोनों राज्यों की कला-संस्कृति में समानता
SHARE

मातृ धरा पर अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन कर रोमांचित हुए अप्रवासी छत्तीसगढिय़ा
रायपुर। असम में वर्षों से निवासरत छत्तीसगढिय़ों ने कुरूख करम नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के मुख्य मंच पर पहली बार नृत्य प्रस्तुति का अवसर मिला।

छत्तीसगढ़ से लगभग 4-5 पीढ़ी पहले असम गए लोगों को आज भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़ाव है। वे अपनी कला और संस्कृति को आज भी नहीं भूले हैं। इतनी दूर असम में बसे होने के बावजूद भी छत्तीसगढ़ से उन्हें वही प्रेम और लगाव है जैसा उनके पूर्वजों का था। इसी लगाव की वजह से राजधानी में चले रहे राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव में शामिल होने यहां पहुंचे।

असम में निवासरत छत्तीसगढिय़ों ने यहां मुख्य मंच पर कुरूख करम नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी। यह नृत्य पंथी और करमा का मिला-जुला रूप है। नृत्य समूह की मुखिया सुश्री सुरभि सिंह ने बताया कि 4-5 पीढ़ी पूर्व उनके पूर्वज छत्तीसगढ़ से असम राज्य के चाय बागान में काम करने पहुंचे थे। अब वे असम के मूल निवासी बन चुके हैं। छत्तीसगढ़ और असम का रहन-सहन, आचार-विचार, श्रृंगार, पहनावा लगभग एक दूसरे से मिलता जुलता है।

सुश्री सुरभि सिंह ने बताया कि असम में माथे पर लगाने वाली बिंदी को टिक्का, पायल को बाजोर, गले में पहनने वाले गहने को ठोसा और चंदमाला कहते हैं। इसी प्रकार खान-पान में आटा चावल आटा से बनने वाली चीला को चीरकअप, फरा को बरकसमा के नाम से जाना जाता है। स्वाद और बनाने का तरीका भी लगभग मिलता-जुलता है। उन्होंने बताया कि कुरूख करम नृत्य बस्तर के करमा नृत्य से मिलता-जुलता है। उन्होंने सभी कलाकारों की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव प्रशंसनीय है। इस आयोजन से आदिवासियों की संस्कृति को नई पहचान मिल रही है। इस आयोजन में शामिल होकर उन्हें जो सम्मान दिया गया है, इसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल से असम में रहने वाले छत्तीसगढिय़ा लोगों को भी एक बार फिर छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति से जुडऩे का मौका मिला है।

सीएम बघेल का प्रदेशव्यापी तूफानी दौरा आज से, सरगुजा संभाग से होगी दौरे की शुरुआत
छत्तीसगढ़ में पत्नी ने पति की गला दबाकर हत्या की, शव के हाथ-पैर बांधकर फेंक दिया कुएं में
पाकिस्तानी संगठन को जमीन देने का मामला गरमाया, प्रशासन ने दी सफाई, दो अफसरों को नोटिस
Bhilai Steel Plant में हादसा : बारिश में ढह गई कोक ओवन की गैलरी… मची अफरा तफरी
सीएम बघेल की बड़ी घोषणा : रायपुर नाका- बोगदापुल जामुल रोड अब होगा विद्यारतन भसीन मार्ग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हुंकार रैली से पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में रैली के पोस्टर का विमोचन किया गया। छत्तीसगढ़ में भाजपा की महतारी हुंकार रैली में शामिल होंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का पोस्टर विमोचित
Next Article भिलाई के शेयर कारोबारी की हत्या, मुंह बोले मामा ने छह दोस्तों के साथ मिलकर पहले जमकर पीटा फिर शव के टुकड़े करके नदी में बहाया भिलाई में युवा सिंगर की हत्या, मुंह बोले मामा ने छह दोस्तों के साथ मिलकर पहले जमकर पीटा फिर शव के टुकड़े करके नदी में बहाया

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?