ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेशर्मी भरा बयान: ओरेवा ग्रुप ने कोर्ट में कहा-मोरबी पुल हादसे के लिए ‘भगवान’ कसूरवार!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बेशर्मी भरा बयान: ओरेवा ग्रुप ने कोर्ट में कहा-मोरबी पुल हादसे के लिए ‘भगवान’ कसूरवार!

By Om Prakash Verma
Published: November 2, 2022
Share
बेशर्मी भरा बयान: ओरेवा ग्रुप ने कोर्ट में कहा-मोरबी पुल हादसे के लिए 'भगवान' कसूरवार!
बेशर्मी भरा बयान: ओरेवा ग्रुप ने कोर्ट में कहा-मोरबी पुल हादसे के लिए 'भगवान' कसूरवार!
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। गुजरात के मोरबी पुल हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। लगभग 150 लोगों की मौत हो चुकी है और लाशों को खोजने के लिए अभियान अभी भी जारी है। इस पुल हादसे के बाद कई अधिकारियों की लापरवाही पर कई सवाल भी खड़े होने लगे हैं, लेकिन पुल की मरम्मत और देखरेख करने वाली ओरेवा कंपनी ने हादसे का पूरा दोष भगवान पर ही डाल दिया है। ओरेवा कंपनी के मीडिया मैनेजर दीपक पारेख ने इस दर्दनाक हादसे से पूरी तरह से पल्ला झाड़ लिया है। उनकी ओर से कोर्ट में बयान दिया गया है कि इस बार भगवान की कृपा नहीं रही होगी, इसलिए यह हादसा हो गया।

नौ लोगों की हुई है गिरफ्तारी
पुलिस ने पुल हादसे में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं ओरेवा कंपनी के दो प्रबंधकों समेत चार आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। वहीं सरकार की ओर से पुल हादसे की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट में मामले की न्यायिक जांच को लेकर याचिका दायर की गई है, जिस पर 14 नवंबर को सुनवाई होनी है।

एमडी को बताया अच्छा आदमी
दीपक पारेख ने ओरेवा कंपनी का बचाव करते हुए एमडी जयसुख पटेल को अच्छा आदमी बताया है। उन्होंने कहा है कि हमारे एमडी जयसुख पटेल अच्छे इंसान हैं। 2007 में प्रकाशभाई को पुल का काम सौंपा गया था, उन्होंने बखूबी काम किया। इसलिए दोबारा उन्हें काम दिया गया। पहले भी हमने मरम्मत का काम किया था, लेकिन इस बार भगवान की कृपा नहीं रही होगी।

हादसे को लेकर सामने आई एक चौंकाने वाली चिट्ठी इस पुल हादसे को लेकर एक चौंकाने वाली चिट्ठी भी सामने आई है। ओरवा कंपनी की ओर से जनवरी, 2020 में मोरबी जिला कलेक्टर को एक चिट्ठी  लिखी गई थी, इससे पता चलता है कि पुल के ठेके को लेकर कंपनी और जिला प्रशासन के बीच एक लड़ाई चल रही थी। ओरेवा ग्रुप पुल के रखरखाव के लिए एक स्थायी अनुबंध चाहता था। समूह ने कहा था कि जब तक उन्हें स्थायी ठेका नहीं दिया जाता तब तक वे पुल पर अस्थायी मरम्मत का काम ही करते रहेंगे। इसमें यह भी कहा गया है कि ओरेवा फर्म पुल की मरम्मत के लिए सामग्री का ऑर्डर नहीं देगी और वे अपनी मांग पूरी होने के बाद ही पूरा काम करेंगे।

युवक की हत्या कर नदी में फेंक दी लाश, दो दिन बाद लोगों की पड़ी नजर… जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ भविष्य के लिए तैयार टेक्नोलॉजी वाला राज्य बना, AEIM को 11 एकड़ जमीन अलॉट
स्टारलाइट फाउंडेशन के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू… कहा- युवाओं को दें संस्कार व रचनात्मक कार्यों की शिक्षा
छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, एक दिसंबर से 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ
कोरोना से छत्तीसगढ़ को राहत: संक्रमण की दर घटकर 1.14 प्रतिशत पर पहुंची… बीते 24 घंटों में 383 नए संक्रमित… आज को-मॉर्बिडिटी से हुई एक मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमाएं लगाने का फैसला किया गया है। छत्तीसगढ़ के हर जिला मुख्यालय में लगेगी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा, सीएम ने किया ऐलान, कहा संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा
Next Article पुलिस सहायता केंद्र में फटा सिलेंडर, भयंकर आग देखकर इधर-उधर भागने लगे लोग, वो तो गनीमत रही… पुलिस सहायता केंद्र में फटा सिलेंडर, भयंकर आग देखकर इधर-उधर भागने लगे लोग, वो तो गनीमत रही…

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?