ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: New twist in Sidhu Moosewala murder case: 25 नवंबर तक चाहिए इंसाफ, नहीं तो पिता उठाएंगे परिवार समेत यह कदम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

New twist in Sidhu Moosewala murder case: 25 नवंबर तक चाहिए इंसाफ, नहीं तो पिता उठाएंगे परिवार समेत यह कदम

By @dmin
Published: October 30, 2022
Share
New twist in Sidhu Moosewala murder case: 25 नवंबर तक चाहिए इंसाफ, नहीं तो पिता उठाएंगे परिवार समेत यह कदम
New twist in Sidhu Moosewala murder case: 25 नवंबर तक चाहिए इंसाफ, नहीं तो पिता उठाएंगे परिवार समेत यह कदम
SHARE

बठिंडा (एजेंसी)। करीब पांच माह पहले मानसा के गांव जवाहरके के पास गैंगस्टरों द्वारा मारे गए पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह बेटे की मौत का इंसाफ न मिलने से आहत हैं। रविवार को एक सभा के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार एवं पुलिस प्रशासन की तरफ से अभी तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला। अब उनका भरोसा कानून पर से उठ गया है। घटना के बाद मुझे न्याय का भरोसा था, लेकिन अब सरकार एवं पुलिस सुनवाई नहीं कर रही। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 25 नवंबर तक उनको इंसाफ न मिला तो वे परिवार समेत देश छोड़कर विदेश चले जाएंगे।

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि उसका बेटा अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में रहने के बजाय अपने देश में अपने लोगों के बीच रह रहा था, लेकिन पंजाब में गैंगस्टरों को उसके बेटे की कामयाबी बर्दाशत नहीं हुई। उसको मारने की प्लानिंग करनी शुरू कर दी गई और मई में उसे गोलियों से छलनी कर दिया।

बलकौर सिंह ने कहा कि यदि 25 नवंबर तक इंसाफ न मिला तो वह बेटे के कत्ल की एफआईआर वापस ले लेंगे। जिस रास्ते पर मेरा बेटा गया मैं भी उसी रास्ते पर जाऊंगा।

मूसेवाला के पिता ने कहा कि एनआईए भी अब उन लोगों को समन कर रही है जो सिद्धू के हक में खड़े हैं। सिद्धू का मोबाइल, पिस्टल व अन्य सामान एनआईए के पास ही है, जैसे मर्जी चेक करें। मूसेवाला का गैंगस्टरों के साथ कोई रिश्ता नहीं है, लेकिन एजेंसियां उसका नाता गैंगस्टरों से जोडऩे पर तुली हैं।

उन्होंने कहा कि उनका बेटा एक शो का विदेश में सवा करोड़ रुपये लेता रहा है। वह चंद पैसों के लिए गैंगस्टरों के साथ क्यों रिश्ता रखेगा। सीआईए इंचार्ज गैंगस्टरों के साथ पार्टियां करता रहा है, लेकिन सरकार आंखें बंद करके बैठी हैं।

बलकौर सिंह ने कहा कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कोई कलाकार खुलकर मूसेवाला के हक में नहीं आया, अगर कोई आया है तो सिर्फ दो लड़कियां अफसाना खान और जैनी जोहल। उनको एनआईए समन कर पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि अफसाना और जैनी को इस तरह एनआईए द्वारा समन करना गलत है। एनआईए ने अभी तक लॉरेंस के खास जो दिल्ली में रहते हैं, उनसे पूछताछ तक नहीं की।

फैट को तेजी से पिघलाने में कारगर है फूलगोभी! जानें अन्य कमाल के फायदे
भारत में रूसी वैक्सीन का ट्रायल कर रही कंपनी डॉ. रेड्डी पर साइबर अटैक, दुनियाभर के सभी डेटा केंद्रों का काम रोका
कलेक्ट्रेट एवं निगम कार्यालयों में आधार सेवा केंद्र शनिवार को भी खुलेंगे
ऑल इंडिया सीसीएफसी इन्वीटेशन कप साइकिल पोलो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला टीम बनी चैंपियन
डिप्टी सीएम पर बड़ा ऐक्शन, आयकर विभाग ने जब्त की 1,000 करोड़ की संपत्ति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम ने 28 जिलों में सिकलसेल प्रबंधन केन्द्रों का किया उद्घाटन, जल्द होगी राष्ट्रीय स्तर के रिसर्च सेंटर की स्थापना…
Next Article Big News : छठ पूजा की तैयारी कर रही व्रती महिला की हत्या से हड़कंप… नाबालिग ने जरा सी बात उठाया यह खौफनाक कदम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?