ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : राजधानी में दो भाइयों ने मीडियाकर्मी को किया अधमरा, बीच बचाव करने आये युवक को भी मारा चाकू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG Crime : राजधानी में दो भाइयों ने मीडियाकर्मी को किया अधमरा, बीच बचाव करने आये युवक को भी मारा चाकू

By Mohan Rao
Published: October 30, 2022
Share
घायल मीडिया कर्मी
SHARE

रायपुर। राजधानी के बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बदमाशों का हौसला इस कदर बढ़ गया है कि अब वो मीडियाकर्मी पर भी हाथ उठाने से बाज नहीं आ रहे है। मामूली बात पर एक बदमाश ने अपने भाइयों के साथ मिलकर दोस्त से मिलने आये मीडियाकर्मी और एक अन्य युवक पर चाकू रॉड और डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में मीडिया कर्मी सहित दो लोग घायल हो गए, जिसके बाद दोनों घायलों खून से लथपथ हालात में कॉलोनी वालों की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

दरसअल, ये पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र के बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है। गुरुवार 27 अक्टूबर की शाम एक निजी वेबसाइट में पदस्थ मीडियाकर्मी (कैमरामैन) होरीलाल जायसवाल अपने दोस्त को दीपावली की बधाई देने के लिए बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी आया हुआ था। इस दौरान चौक पर ही रिंकू नाम का बदमाश आया और बोला मैं यहां का भाई हूं ‘रिंकु भाई’ तू यहां कैसे आ गया। इतनी सी बात कहकर गाली गलौज करने लगा। इतने में होरीलाल ने उसे गाली देने से मना किया तो वो आक्रोशित हो गया और मुझे रोक रहा है कहते हुए मीडियाकर्मी पर हाथ मुक्के से मारपीट करने लगा। इस बीच अरोपी के दो भाई गोलू लहरी सहित कई लड़के मौके पर पहुंच गए और मीडियाकर्मी को जमीन में गिरकर पीटने लगे। विवाद होता देख कॉलोनी वाले बीच-बचाव के लिए सामने आए तो आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू, डंडे और रॉड से उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में लक्की चंद्राकर के जांघ में चाकू लगा और होरी लाल भी जख्मी हो कर नीचे गिर पड़ा, जिसके बाद सभी बदमाश रिपोर्ट लिखाने पर सभी को जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।

इस घटना के बाद पीड़ित मीडिया कर्मी और एक अन्य घायल युवक थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ दो अलग अलग मामले में एफआईआर दर्ज कराई। पीड़ितों की शिकायत पर रिंकू और उसके साथियों के खिलाफ 394, 506, 323 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में आरोपी फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नवीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर,गौठानों में नवाचार को दिया जाएगा बढ़ावा: कलेक्टर
Big news : छत्तीसगढ़ बना जीएसटी कलेक्शन में नंबर वन, केरल, पंजाब और बिहार जैसे राज्यों को पछाड़ा
यूपी के बाराबंकी में बड़ा हादसा: बस और ट्रक की भिड़ंत में 9 लोगों की मौत…. दिल्ली से बहराइच जा रही थी बस
अमेरिकी वायुसेना जनरल के बयान से दुनिया हैरान, 2025 में महायुद्ध की संभावना!
अक्षय कुमार द्वारा गिफ्ट में ‎दिये प्याज के ईयररिंग्स ट्विंकल ने पहने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Shocking news : 8 साल के बच्चे को डसना कोबरा को पड़ गया महंगा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि डॉक्टर भी हैरान-परेशान
Next Article T20 World Cup 2022: टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगा भारत T20 World Cup 2022: टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगा भारत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?