ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धमतरी में किसान के कुएं में गिर गए तीन हाथी, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू… देखें वीडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

धमतरी में किसान के कुएं में गिर गए तीन हाथी, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू… देखें वीडियो

By Mohan Rao
Published: October 29, 2022
Share
कुएं में गिरे तीन हाथी
SHARE

धमतरी। जिले के दुगली वन परिक्षेत्र अंतर्गत चारगांव में एक किसान के कुएं में तीन हाथी गिर गए। वन विभाग को सूचना देने के बाद रात देर रात अधिकारी पहुंचे और मौका मुआयना किया गया। ज्यादा देर होने के कारण वन विभाग ने रात को रेस्क्यू नहीं किया। शनिवार सुबह वन विभाग की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और तीनों हाथियों को बाहर निकाला।

मिली जानकारी के अनुसार किसान रमेश नेताम के खेत में कंपार्टमेंट 339 के नजदीक कुएं में शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे 3 हाथी गिर गये थे। आसपास के लोगों को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने वन परिक्षेत्र अधिकारी को देर रात सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डीएफओ सहित समस्त अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं हालात का जायजा लिया। मौके पर आसपास  हाथीयों का दल जिसमें लगभग 30 के करीब हाथी अपने गिरे हुए साथियों के पास विचरण कर रहे थे लेकिन किसी प्रकार की बेचैनी हाथियों में नजर नहीं आ रही थी। इससे अनुमान लगाया गया कि कुएं में गिरे हाथी सुरक्षित हैं।

चूंकि चारों ओर हाथी खेतों में फैले हुए थे इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से रात में ऑपरेशन नहीं करने का निर्णय लिया गया। इस बीच दो जेसीबी ,सर्च लाइट्स, रेत और लकड़ी के लट्ठो आदि की व्यवस्था कर ली गई थी ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके। शनिवार सुबह 5 बजे के आसपास दो हाथी पास के सोलर पंप के सहारे से बाहर आ गए। वहीं तीसरा हाथी नहीं निकल पा रहा था जिसे कुएं के एक छोर को जेसीबी से हटा करके निकाला गया। तीनों हाथी जंगल के भीतर सुरक्षित पहुंच गए। सभी हाथियों का सुरक्षित रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने भी राहत की सांस ली।

दूसरे राज्यों से छत्तीसगढ़ आ रहे लोगों की होगी कोविड स्क्रीनिंग और कान्टेक्ट ट्रेसिंग…. मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कमिश्नरों और जिला कलेक्टरों को जारी किए निर्देश
चिकित्सा टीम मौके पर, राहुल जल्द ही सकुशल हमारे बीच होगा-भूपेश बघेल
रहस्य: आकाशगंगा में दिखा डरावना चक्र, हर 18 मिनट में दिखकर हो जाता है गायब, चिंता में खगोलविद
भिलाई में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक की हालत गंभीर, ट्रक चालक फरार
shreekanchanpath 226 # 30 May 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तंबाकू के सेवन से हड्डियों की इस गंभीर बीमारी का खतरा अधिक, हल्की ठोकर से भी हो सकता है फ्रैक्चर
Next Article Big Breaking: मोहला में होटल व्यवसायी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, खार में खून से लथपथ मिली लाश, लोगों की सूचना पर पहुंची पुुलिस Big Breaking: मोहला में होटल व्यवसायी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, खार में खून से लथपथ मिली लाश, लोगों की सूचना पर पहुंची पुुलिस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?