ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पड़ोसन से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, और फिर करने लगा ब्लैकमेल, जब पति को चला पता तो……..जाने क्या है पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पड़ोसन से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, और फिर करने लगा ब्लैकमेल, जब पति को चला पता तो……..जाने क्या है पूरा मामला

By Om Prakash Verma
Published: October 29, 2022
Share
पड़ोसन से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, और फिर करने लगा ब्लैकमेल, जब पति को चला पता तो……..जाने क्या है पूरा मामला
पड़ोसन से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, और फिर करने लगा ब्लैकमेल, जब पति को चला पता तो……..जाने क्या है पूरा मामला
SHARE

सक्ती। छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले सक्ती में एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता ने अपनी ही पड़ोसन से दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने लगा। महिला प्रेग्नेंट हुई तो उसका गर्भपात भी करा दिया। यह सारी बातेें जब महिला के पति को पता चली तो उसने खुदकुशी कर ली। आरोपी की धमकी और दुष्कर्म से तंग आकर महिला थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी पड़ोसी आर्यन रत्नाकर

चुनाव प्रचार के दौरान छेड़छाड़ की
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय गांव में एक महिला अपने पति और बेटी के साथ रहती थी। महिला का आरोप है कि उसके पड़ोसी आर्यन रत्नाकर ने कहीं से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद उसे कॉल और मैसेज करना शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस बीच आरोपी चुनाव प्रचार के बहाने उसके घर आया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। साथ ही बात नहीं करने पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने की धमकी दी। इससे डरकर महिला ने बातचीत शुरू कर दी।

दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, दी वायरल करने की धमकी
आरोप है कि 27 जनवरी 2020 की रात आरोपी आर्यन ने महिला को मिलने के लिए बुलाया और दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया। फिर धमकी देने लगा कि अगर मिलने नहीं आओगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। महिला ने पुलिस को बताया कि मना करने पर आरोपी ने वीडियो अपने दोस्तों को दिखाया। साथ ही धमकाया कि पूरे गांव में इसे दिखा देगा। इस डर से महिला फिर आरोपी से बार-बार मिलने जाने लगी। लगातार दुष्कर्म के चलते महिला प्रेग्नेंट हो गई।

गर्भवती हुई तो करा दिया गर्भपात
महिला का कहना है कि जब उसने यह बात आरोपी आर्यन को बताई तो उसने अपने भतीजे जेनिथ सोनी से गर्भपात की दवाई मंगवाकर जबरदस्ती खिला दिया। 18 दिसंबर 2020 को आरोपी फिर दुष्कर्म कर रहा था तो महिला की सास ने देख लिया। उसने आरोपी को गालियां देते हुए भगा दिया और अपने बेटे को सारी बात बताई। इस पर महिला के पति ने आरोपी को धमकाया और दूर रहने के लिए कहा। इसके बाद भी आरोपी नहीं माना। इस पर महिला को उसके पति ने घर से निकाल दिया।

शादी का दबाव बनाया तो जान से मारने की दी धमकी
महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने मायके आकर रहने लगी और आरोपी के कारण उसके पति-बच्चे छूट गए। इस पर आरोपी ने महिला को शादी करने का झांसा दिया और दुष्कर्म करता रहा। इसका पता चलने पर दिसंबर 2021 में महिला के पति ने खुदकुशी कर ली। महिला ने फिर आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। साथ ही महिला और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इससे तंग आकर महिला थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई।

आठ साल के बच्चे का अपहरण, आरोपियों ने फिरौती में मांगे 60 बिटकॉइन, कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए
परसा कोल माइंस: हम अनुमति नहीं देते तो हमारी नियत पर सवाल उठाए जाते-सीएम बघेल
Big News : आईएएस अन्बलगन पी सहित 6 अफसरों को मिले नए प्रभार, अमृत तोपनो बने सक्ती के कलेक्टर
पूर्व सरपंच की दबंगई, पुलिसकर्मी के परिवार का हुक्का-पानी बंद, किसी भी तरह की मदद या बात करने पर लगेगा जुर्माना
भाजपा विधायक भावना बोहरा की कांवड़ यात्रा पहुंची पांडातराई, डिप्टी सीएम ने पहुंचकर किया स्वागत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इसे कहते हैं उल्टी गंगा, रेड कार्रवाई करने गई पुलिस पर जुआरियों ने किया ईंट से हमला, हेड कांस्टेबल और एक आरक्षक घायल इसे कहते हैं उल्टी गंगा, रेड कार्रवाई करने गई पुलिस पर जुआरियों ने किया ईंट से हमला, हेड कांस्टेबल और एक आरक्षक घायल
Next Article अच्छी पहल: इस अस्पताल में स्टॉफ के बच्चों के लिए संचालित होगा झूलाघर… प्लेइंग जोन भी बनाया जाएगा अच्छी पहल: इस अस्पताल में स्टॉफ के बच्चों के लिए संचालित होगा झूलाघर… प्लेइंग जोन भी बनाया जाएगा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?