ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेता जी की गुंडागर्दी, भाजपा जनपद पंचायत अध्यक्ष ने नशे में धुत होकर अपने गांव के युवकों को जमकर पीटा, पैर छूने झुके तो मारने लगे लात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarh

नेता जी की गुंडागर्दी, भाजपा जनपद पंचायत अध्यक्ष ने नशे में धुत होकर अपने गांव के युवकों को जमकर पीटा, पैर छूने झुके तो मारने लगे लात

By @dmin
Published: October 29, 2022
Share
नेता जी की गुंडागर्दी, भाजपा जनपद पंचायत अध्यक्ष ने नशे में धुत होकर अपने गांव के युवकों को जमकर पीटा, पैर छूने झुके तो मारने लगे लात
नेता जी की गुंडागर्दी, भाजपा जनपद पंचायत अध्यक्ष ने नशे में धुत होकर अपने गांव के युवकों को जमकर पीटा, पैर छूने झुके तो मारने लगे लात
SHARE

कांकेर. कांकेर में बीजेपी नेता, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष रामचरण कोर्राम ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर ड्रामा किया। पैर छूने आए ग्रामीणों से जमकर मारपीट की। मामला यही नहीं थमा बीजेपी नेता की मारपीट के बाद उनका भतीजा भी मौके पर पहुंच गया और ग्रामीणों से मारपीट करने लगा। इस पूरे मामले में शुक्रवार को पीडि़त युवकों ने कांकेर एसपी से मारपीट की शिकायत करते हुए बीजेपी नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद बीजेपी नेता एक और वायरल ऑडियो में माफी मांग रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

गौठान समिति के अध्यक्ष को पीटा
जनपद पंचायत अध्यक्ष कोर्राम ने अपने ही गांव पुसवाड़ा के ग्रामीणों के साथ जमकर मारपीट की। ऊपर से सब पर रौब भी झाडऩे लगा। उसने बेशर्मी से कहा कि ये मेरा क्षेत्र है, मैंने मारा, ठीक किया। मारपीट के बाद अध्यक्ष द्वारा माफी मांगने का एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो माफी मांगते तो दिख रहे हंै, लेकिन अपने मारपीट किए जाने को सही भी ठहरा रहा है।

पैर छूने झुके तो पीटने लगे नेता जी
गौठान समिति अध्यक्ष रोहित नेताम ने शिकायत करते हुए बताया कि बुधवार रात गौरा-गौरी पूजा कार्यक्रम समापन के बाद अचानक से जनपद पंचायत अध्यक्ष रामचरण कोर्राम वहां अपने वाहन से पहुंचे। कुछ युवक उनका आदर करते हुए पैर छूने गए। इस पर जनपद अध्यक्ष नाराज हो गए और वे युवकों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। युवकों को वे पटक-पटककर पीट रहे थे। युवकों को यह भी समझ नहीं आया कि अध्यक्ष उनसे मारपीट कर क्यों रहे हैं?

जशपुर पुलिस ने  फिर पकड़ी धान की खेप, झारखंड पासिंग पिकअप में भरकर लाई जा रही थी धान
बजट क्वेस्ट 2026 : MY भारत छत्तीसगढ़ ने किया महिला आरक्षण विधेयक पर ‘मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन
मैं भारत हूं” थीम पर बाइक-स्कूटी रैली, 2000 महिलाओं की भागीदारी… गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
दुर्ग में बच्ची से रेप व मर्डर : DNA रिपोर्ट के बाद परिजनों के बदले सुर, पुलिस जांच पर जताई संतुष्टि… जानिए क्या कहा?
कोरोना ब्लास्ट: छत्तीसगढ़ में एक दिन में मिले रिकार्ड 429 नए मामले, सीएम बघेल करेंगे समीक्षा, बढ़ सकता है लॉकडाउन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking : छठ पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा, 18 गाडियों में मिलेंगे 1300 से अधिक बर्थ… यहां देखें ट्रेनों की पूरी सूची
Next Article मुंबई और कोच्चि के लिए रायपुर से शुरू होगी नई फ्लाइट, विंटर शेड्यूल जारी, यात्रियों की सुविधा के लिए इन फ्लाइट्स का समय नहीं बदला मुंबई और कोच्चि के लिए रायपुर से शुरू होगी नई फ्लाइट, विंटर शेड्यूल जारी, यात्रियों की सुविधा के लिए इन फ्लाइट्स का समय नहीं बदला

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?